31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, जानें कौन मारेगा बाजी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो चुकी है। आज क्रिकेट गेम्स में भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का मैच 31 जुलाई को होने जा रहा है। इस मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 31 Jul 2022, 9:22 AM IST

India vs Pakistan CWG 2022

India vs Pakistan CWG 2022

India vs Pakistan, Commonwealth games 2022: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर क्रिकेट घमासान होने के लिए मैदान सज चुका है। यह हाईवोल्टेज मुकाबला दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड के बर्मिंघम में होगा। बता दें कि भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का मैच Edgbaston Cricket Ground में 31 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में होगा। कुछ दिनों पहले ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए टीम की घोषणा की गई थी। बता दें कि भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है जबकि उपकप्तान स्मृति मंधाना को बनाया गया है।

कौन मारेगा महामुकाबले में बाजी

गौरतलब है कि 28 जुलाई से इंग्लैंड में 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो चुकी है। भारत की तरफ से 210 खिलाड़ियों का दल इंग्लैंड के बर्मिंघम रवाना हो चुका है। भारतीय टीम की तरफ से खिलाड़ी 15 अलग-अलग खेल में पदक जीतने के लिए दावेदारी पेश करेंगे। इसमें से एक मुकाबला भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच 31 जुलाई को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले टॉप 5 भारतीय खिलाड़ी

बता दें कि इस मुकाबले में स्टेडियम खचाखच भरा होने की उम्मीद है। राष्ट्रमंडल खेलों एक अधिकारी के अनुसार सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट बिक चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में स्टेडियम पूरा भरे होने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा कि मैं खुद क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन हूं। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है तो यहां लोगों की मैच में काफी दिलचस्पी है। हां पुरुष टीम यहां हाल में खेल कर गई है इस वजह से यह मैच आकर्षण का केंद्र होगा।

यह भी पढ़ें : क्रिकेट के मैदान पर सौरव गांगुली की वापसी, लेजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते हुए आएंगे नजर

India Women Squads for commonwealth games 2022:

Harmanpreet Kaur (c), Smriti Mandhana (vc), Taniya Bhatia (wk), Yastika Bhatia (wk), Harleen Deol, Rajeshwari Gayakwad, Sabbineni Meghana, Sneh Rana, Jemimah Rodrigues, Deepti Sharma, Meghna Singh, Renuka Singh, Pooja Vastrakar, Shafali Verma, Radha Yadav.

Pakistan Women Squads for commonwealth games 2022:

Bismah Maroof (c), Mubeena Ali (wk), Anam Amin, Aiman Anwer, Diana Baig, Nida Dar, Gull Feroza (wk), Tuba Hassan, Kainat Imtiaz, Sadia Iqbal, Iram Javed, Ayesha Naseem, Aliya Riaz, Fatima Sana, Omaima Sohail.