31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर

Hong Kong Sixes 2026: यूएई ने हांगकांग सिक्‍सेस के ग्रुप सी के मुकाबले भारत के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही उसने भारत और पाकिस्‍तान दोनों को ही सेमीफाइनल की रेस बाहर कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 Oct 2026, 10:53 AM IST

Hong Kong Sixes 2026, India-Pakistan,

हांगकांग सिक्‍सेस में भारत-पाकिस्‍तान मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricketHK)

UAE beat India in Hong Kong Sixes: हांगकांग सिक्‍से में आज शनिवार को भारत और यूएई के बीच ग्रुप-सी का बेहद ही अहम मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में अपने सभी 6 विकेट खोकर 94 रन बनाए। इसके जवाब में यूएई ने 4.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 97 रन बनाते हुए 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही उसने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत के साथ पाकिस्‍तान को भी सेमीफाइल की रेस से बाहर कर दिया है। यूएई ने पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला ऑस्‍ट्रेलिया से होगा। वहीं, पाकिस्‍तान की टीम दूसरे स्‍थान पर रही है, अब वह प्‍लेट ग्रुप में हांगकांग से खेलेगी। जबकि भारतीय टीम बाउल ग्रुप में इंग्‍लैंड से खेलेगी।

सेमीफाइनल की तस्‍वीर पूरी तरह हुई साफ

बता दें कि इस मुकाबले के साथ ही सेमीफाइनल की तस्‍वीर भी पूरी तरह से साफ हो गई है। अब पहला सेमीफाइनल ऑस्‍ट्रेलिया और यूएई के बीच, तो दूसरा सेमीफाइनल स्‍कॉटलैंड और अफगानिस्‍तान के बीच खेला जाएगा। इन दोनों मैचों की विजेता टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, तीसरे स्‍थान के लिए पहला प्‍लेट ग्रुप मैच श्रीलंका और ओमान के बीच व दूसरा प्‍लेट ग्रुप मैच पाकिस्‍तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। इन दोनों मैचों की विजेता टीमों के बीच तीसरे स्‍थान के लिए मुकाबला होगा।

हांगकांग सिक्सेस 2026 की पॉइंट्स टेबल

ए ग्रुप में स्थानटीममैचजीतहारटाईअंकनेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया22004+5.500
2हांगकांग21102+2.750
3इंग्लैंड20200-8.250
बी ग्रुप में स्थानटीममैचजीतहारटाईअंकनेट रन रेट
1स्कॉटलैंड22004+2.417
2श्रीलंका21102-0.789
3बांग्लादेश20200-1.525
सी ग्रुप में स्थानटीममैचजीतहारटाईअंकनेट रन रेट
1संयुक्त अरब अमीरात (UAE)22004+3.269
2पाकिस्तान21102+3.617
3भारत20200-7.854
डी ग्रुप में स्थानटीममैचजीतहारटाईअंकनेट रन रेट
1अफगानिस्तान22004+1.995
2ओमान21102+2.770
3दक्षिण अफ्रीका20200-4.500

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल