31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: भारत न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में शुरुआती 3 मैच जीत कर पहले खिताब पर कब्‍जा कर चुका है। ऐसे में हैमिल्‍टन में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया में बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। आइये आपको भी बताते हैं कि प्‍लेइंग 11 से कौन इन और कौन आउट हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 Oct 2026, 12:10 PM IST

IND vs NZ 5th T20I Playing 11 Prediction

हेड कोच गौतम गंभीर और बल्‍लेबाजी कोच सितांशु कोटक के साथ वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs NZ 5th T20I Playing 11 Prediction: न्‍यूजीलैंड के दौरे पर जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। फिलहाल टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-1 से अजेय बढ़त के साथ कब्‍जा किया हुआ है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला हैमिल्‍टन के सेडान पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम जहां इस मैच को जीतकर में अपना दबदबा बनाना चाहेगी, तो वहीं न्‍यूजीलैंड की टीम सम्‍मान बचाने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम इस मैच में कुछ बड़े बदलावों के साथ उतर सकती है। वह इस मैच में अपनी बेंच स्‍ट्रेंथ को भी परख सकती है।

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है एक और मौका

ईशान किशन की इंजरी के चलते दूसरे और तीसरे मैच में टीनेजर सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था। एक मैच में तीसरे नंबर पर उतरे वैभव सिर्फ चार रन बना सके थे और चौथे मैच में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ एकतरफा जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में आखिरी टी20 में संजू सैमसन को आराम देकर वैभव को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

वरुण या कुलदीप में से एक हो सकता है प्‍लेइंग 11 का हिस्‍सा

भारत के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने संकेत दिए हैं कि पिछले चार मैचों से बेंच पर बैठे वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव में से किसी एक को आखिरी मुकाबले की प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। हालांकि उन्‍होंने यह भी बताया है कि टीम मैनेजमेंट हैमिल्टन की परिस्थितियों को देखते हुए ही आखिरी मैच की प्‍लेइंग इलेवन तय करेगा। उन्होंने कहा कि रिस्ट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव दोनों को ही अब तक इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिल सका है। इसलिए पांचवें मैच में उन्हें मौका दिया जा सकता है।

बहुतुले ने इसके साथ ही स्पिन गेंदबाजों के लिए बनाए गए प्‍लान पर भी बात की। उन्‍होंने कहा कि पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2028 न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। उसे ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट चाहता है कि स्पिनर आक्रामक अंदाज में बॉलिंग करें। हालांकि उन्होंने साफ किया कि स्‍पेशलिस्‍ट स्पिनर का खेलना मैच की परिस्थितियों और पिच के हिसाब से रणनीति पर निर्भर है।

भारत की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती।

न्‍यूजीलैंड की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल