31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सिक्‍सेस 2026 के यूएई से हारकर मुख्‍य सेमीफाइनल की रेस बाहर हुई भारतीय टीम को बाउल सेमीफाइनल में भी इंग्‍लैंड ने 3 रन से हरा दिया है। अब भारत 11वें और 12वें स्‍थान के प्‍लेऑफ्स में रविवार को बांग्‍लादेश से भिड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 Oct 2026, 12:02 PM IST

England beat India in Hong Kong Sixes 2026

भारतीय कप्‍तान क्रुणाल पंड्या और जीत की खुशी मनाते इंग्‍लैंड के खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricketHK)

Hong Kong Sixes 2026: भारतीय टीम को हांगकांग सिक्‍सेस में शनिवार को दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते अब वह रविवार को 11वें और 12वें स्‍थान के प्‍लेऑफ में बांग्‍लादेश से भिड़ेगा। भारत का आज दिन का पहला मुकाबला बेहद अहम था, जिसमें यूएई ने 6 विकेट से हराते हुए उसे मुख्‍य सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया। इसके बाद बाउल सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्‍लैंड ने टीम इंडिया को तीन विकेट से हरा दिया। अब भारत का सामना रविवार को 11वें और 12वें स्‍थान के प्‍लेऑफ्स में बांग्‍लादेश की टीम से होगा।

Hong Kong Sixes 2026 में पाकिस्‍तान ने दी थी पहली शिकस्‍त

हांगकांग सिक्‍सेस 2026 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला शुक्रवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से हुआ था, जिसमें टीम इंडिया को चार रन से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर शशांक सिंह की 11 गेंदों पर 40 रन की पारी की बदौलत 88 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में पाकिस्‍तान की टीम ने सलामी बल्‍लेबाज ख्‍वाजा नफे (12 गेदों पर 41 रन) और कप्‍तान अब्‍बास अफरीदी (8 गेंदों पर 35 रन) की पारियों के दम पर 3.5 ओवर में 91 रन बनाते हुए चार विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।

यूएई ने भी भारतीय टीम को बुरी तरह हराया

भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला हांगकांग सिक्‍सेस में शनिवार को यूएई से हुआ, जिसमें यूएई की टीम ने छह विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए मुख्‍य सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही भारत के साथ पाकिस्‍तान भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए टी नटराजन की 14 गेंदों पर 38 रन की पारी के दम पर 94 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में यूएई ने बगैर कोई विकेट गंवाए खालिद शाह (52) और अंश टंडन (39) की पारियों के दम पर 4.2 ओवर में आसान जीत दर्ज की।

बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने तीन रन से हराया

हांगकांग सिक्‍सेस 2026 का तीसरा मुकाबला भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड से तीन विकेट से हारते हुए हार की हैट्रिक लगाई। इस मैच में इंग्‍लैंड की टीम ने निर्धारित छह ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए, लेकिन भारतीय टीम निर्धारित ओवर में चार विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। अब भारत का सामना 11वें-12वें स्‍थान के प्‍लेऑफ्स में रविवार को बांग्‍लादेश की टीम से होगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल