30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hong Kong Sixes: टीम इंडिया अभी भी सेमीफाइनल में बना सकती है जगह, इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका अंतिम 4 की रेस से बाहर

Hong Kong Sixes Semifinal Scenario: हांगकांग सिक्सेस 2026 के पहले दिन 10 मुकाबले खेले गए, जिसमें सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ने दोनों मैच जीतकर अंतिम 4 का टिकट कंफर्म किया, जबकि 5 बार की चैंपियन इंग्लैंड और 5 बार की चैंपियन साउथ अफ्रीका खिताब की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 30 Oct 2026, 9:35 PM IST

Hong kong Sixes semifinal scenario

हांगकांग सिक्सेस (फोटो- Hong Kong Cricket)

Hong Kong Sixes 2026 Update: शुक्रवार को हांगकांग सिक्सेस 2026 के संस्करण का धमाकेदार आगाज हुआ, जहां ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही मुकाबले में मेजबान हांगकांग को हरा दिया। लेकिन इसके बाद के मुकाबलों में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले और पांच बार की चैंपियन इंग्लैंड और पांच बार की चैंपियन साउथ अफ्रीका खिताबी दौड़ से बाहर हो गईं। टीम इंडिया भी पाकिस्तान के खिलाफ अपना मैच हार गई लेकिन उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा हैं।

टीम इंडिया की उम्मीदें जिंदा

इंग्लैंड को अपने पहले मुकाबले में हांगकांग चीन से ही हार का सामना करना पड़ा, तो साउथ अफ्रीका को ओमान ने हराया। इसके बाद इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने हराकर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया, जबकि साउथ अफ्रीका को दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने हराया। इसके अलावा डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान को यूएई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, तो बांग्लादेश को स्कॉटलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान ने भारतीय टीम को चार विकेट से हराकर ग्रुप में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है, लेकिन उसने अपने दोनों मैच खेल लिए हैं। अब अगर यूएई भारतीय टीम को हरा देता है, तो पाकिस्तान भी बाहर हो जाएगा। लेकिन अगर भारतीय टीम बड़े अंतर से जीत हासिल करती है, तो पाकिस्तान और यूएई खिताबी दौड़ से बाहर हो जाएंगे और टीम इंडिया अंतिम चार में जगह बना लेगी।

31 अक्टूबर को भारतीय टीम का सामना यूएई से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 8:05 बजे शुरू होगा। इसके अलावा ओमान और हांगकांग के बीच दिन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, ओमान और अफगानिस्तान के बीच भी मुकाबला होगा। दोनों टीमों में से जो भी जीतेगी, उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।

3 मैच से साफ होगा सेमीफाइनल समीकरण

इसके अलावा स्कॉटलैंड और श्रीलंका की टीमें भी आमने-सामने होंगी, जहां जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इसके बाद भारत और यूएई के बीच मुकाबला होगा। इन मुकाबलों के बाद जो भी टीमें अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहेंगी, वे बाउल सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें प्लेट ग्रुप का सेमीफाइनल खेलेंगी। वहीं, जो टीमें अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहेंगी, वे खिताब के लिए सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेंगी।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले भी शनिवार को ही खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबले रविवार को होंगे। सबसे पहले बाउस ग्रुप का फाइनल होगा, उसके बाद प्लेट ग्रुप और आखिरी में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इन मैचों को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और फैनकोड पर लाइव देखा जा सकता है।