30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs UAE: टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पूरा पाकिस्तान! नहीं तो टूट जाएगा खिताब जीतने का सपना

Hong Kong Sixes 2026, India vs UAE: हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता मुश्किल हो गया है। अब भारत को यूएई के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। दिलचस्प बात यह है कि भारत की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा रहेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 30 Oct 2026, 7:25 PM IST

IND vs UAE

हांगकांग सिक्सेस (फोटो- Hong Kong Cricket)

IND vs UAE, Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सिक्सेस के पहले मुकाबले में ही भारतीय टीम को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें धुंधली हो गई हैं। हालांकि, अभी भी इस ग्रुप का एक मुकाबला बचा है, जहां भारतीय टीम को यूएई से खेलना है। यूएई को बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इस ग्रुप से अभी भी तीनों में से कोई भी टीम अंतिम 4 में पहुंच सकती हैं।

तीनों टीमों के लिए खुले हैं रास्तें

इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं और 3-3 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम को ग्रुप स्टेज में दो मैच खेलने हैं और ग्रुप की टॉपर को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम प्लेट ग्रुप का सेमीफाइनल और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम बाउल ग्रुप का सेमीफाइनल खेलेंगी। ग्रुप C में पाकिस्तान ने दोनों मैच खेल लिए हैं और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भारत बनाम UAE मैच पर टिकी हैं।

जब भारत और यूएई की टीमें शनिवार को मैदान पर उतरेंगी, तो भारतीय क्रिकेट टीम का सपोर्ट पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी कर रही होगी, क्योंकि टीम इंडिया की जीत से ही पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेंगी। ग्रुप सी के पहले ही मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान को यूएई ने हरा दिया था, लेकिन पाकिस्तान ने अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को हराकर ग्रुप में पहला स्थान हासिल कर लिया है और अब वह टॉप पर है। वहीं, एक मैच जीतकर यूएई दूसरे स्थान पर है, जबकि भारत तीसरे स्थान पर है। टीम इंडिया का नेट रन रेट -1.5112 है, जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.6002 है। यूएई का नेट रन रेट +0.083 है।

भारत की जीत से पाकिस्तान की बचेंगी उम्मीदें

अब अगर भारतीय टीम यूएई के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करती है, तो टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। लेकिन इसके लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान के नेट रन रेट से आगे निकलना होगा। वहीं, अगर यूएई भारतीय टीम को हरा देती है, तो भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएंगे और यूएई अंतिम चार में पहुंच जाएगा। यही वजह है कि पाकिस्तान की टीम भी यूएई के खिलाफ भारत की जीत की उम्मीद करेगी।

Hong Kong Sixes: ग्रुप C की अंक तालिका

स्थानटीममैचजीतहारटाई/बेनतीजाअंकनेट रन रेट
1पाकिस्तान21102+0.602
2यूएई11002+0.083
3भारत10100-1.512