30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ 4th T20: टीम इंडिया की हार का विलेन कौन? ऑकलैंड टी20 में इन 4 खिलाड़ियों की वजह से थम गया विजय रथ

India vs New Zealand 4th T20I: ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हरा दिया। 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 172 रन ही बना सकी। नीतीश कुमार रेड्डी की महंगी गेंदबाजी और भारतीय बल्लेबाजों की नाकामी हार की बड़ी वजह बनी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 30 Oct 2026, 5:45 PM IST

Sanju Samson

संजू सैमसन (फोटो- IANS)

India vs New Zealand 4th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया, जहां श्रेयस अय्यर एंड कंपनी को 87 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 259 रन बनाए। 260 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 172 रन ही बना सकी। टीम इंडिया की ओर से एक भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा पाया। सबसे बड़ी पारी तिलक वर्मा ने खेली, लेकिन वह भी 35 गेंद में सिर्फ 35 रन ही बना सके।

4 रन पर 2 बल्लेबाज हो गए ढेर

260 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में 4 रन पर दो विकेट गिर गए। संजू सैमसन 4 रन बनाकर आउट हुए, तो ईशान किशन खाता भी नहीं खोल सके। दोनों को जैकब डफी ने पवेलियन की राह दिखाई। दोनों के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने रिक्वायर्ड रन रेट के हिसाब से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा देर वो टिक नहीं पाए। कप्तान श्रेयस ने 11 गेंद में 22 रन बनाए, तो पिछले मैच में 35 गेंद में शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा 15 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो गए।

अक्षर पटेल फिर हुए फ्लॉप

इसके बाद अक्षर पटेल 9 गेंद खेलने के बाद 7 रन बनाकर मिचेल सेंटनर की गेंद पर उन्हें कैच देकर पवेलियन लौट गए। जैकब डफी ने अपने चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने नमन धीर को भी पवेलियन की राह दिखाई और नमन धीर के आउट होते ही भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें खत्म हो गईं।

इन 4 खिलाड़ियों की वजह से मिली हार!

इस हार के लिए टीम इंडिया के चार खिलाड़ियों को जिम्मेदार माना जा सकता है। सबसे पहले जब टीम इंडिया गेंदबाजी कर रही थी, तो नितीश कुमार रेड्डी ने चार ओवर में 64 रन लुटा दिए। इसके अलावा जब 260 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो संजू सैमसन सिर्फ 4 रन बना सके, जबकि ईशान किशन का खाता भी नहीं खुला। अक्षर पटेल सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इन चारों के लचर प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया 87 रन से हार गई।

अब सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाएगा। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने अपने घर में भारतीय टीम के खिलाफ 7 साल बाद पहली जीत हासिल की। इससे पहले 2019 में उसने हैमिल्टन में भारतीय टीम को हराया था।