30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IRE vs NAM: राजस्थान के जय मूंदड़ा फिर मचाई सनसनी, 26 रन पर 6 विकेट चटकाकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jai Moondra Six Wicket Hall Record: नामीबिया के खिलाफ राजस्थान के जय मूंदड़ा ने आयरलैंड के लिए खेलते हुए 26 रन देकर 6 विकेट चटका दिए, जिसकी बदौलत उनकी टीम 130 रन से बड़ी जीत हासिल करने में सफल रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 30 Oct 2026, 10:41 PM IST

NAM vs IRE

आयरलैंड के खिलाफ विकेट के बाद जश्न मनाते हुए (फोटो- Ireland Cricket X)

Ireland vs Namibia, Jai Moondra World Record:आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने शुक्रवार को नामीबिया के खिलाफ 26 रन देकर 6 विकेट चटकाए और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। वह वनडे क्रिकेट में आयरलैंड के किसी भी क्रिकेटर द्वारा सबसे बेहतरीन स्पेल डालने वाले गेंदबाज बन गए। सीरीज के चौथे मुकाबले में मूंदड़ा ने सिर्फ 26 रन दिए और 6 विकेट हासिल किए, जिसकी बदौलत आयरलैंड ने नामीबिया को 130 रन से हरा दिया।

जोशुआ लिटिल का तोड़ा रिकॉर्ड

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 298 रन बनाए। 299 रन के लक्ष्य के जवाब में नामीबिया की टीम 41 ओवर में ही 168 रन पर ढेर हो गई। जय मूंदड़ा ने 10 ओवर में एक मेडन डालते हुए 26 रन दिए और 6 विकेट हासिल किए। यह वनडे क्रिकेट में किसी भी आयरिश गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले जोशुआ लिटिल ने 2023 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 36 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे।

इस मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एंड्रयू बालबर्नी 10वें ओवर में 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हैरी टेक्टर 7 रन बनाकर आउट हो गए, तो कर्टिस कैम्फर 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर भी 28 रन ही बना सके। हालांकि, दूसरे छोर पर टीम टेक्टर जमे हुए थे। उन्होंने 81 गेंद में 73 रन की पारी खेली। इसके अलावा कर्टिस कैम्फर ने 66 रन बनाए और जॉर्ज डॉकरेल ने 34 गेंद में ताबड़तोड़ 47 रन की पारी खेली। नामीबिया की ओर से जेजे स्मिट ने चार विकेट चटकाए।

299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मलान क्रूगर को जय मूंदड़ा ने बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद मूंदड़ा ने लॉरेन स्टीनकैंप को भी पवेलियन भेजा और फिर जेन ग्रीन को भी आउट कर दिया। 11 ओवर तक जय मूंदड़ा ने अकेले नामीबिया के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया था। इसके बाद भी उनकी घातक गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने 41वें ओवर में जैक ब्रासेल को आउट कर नामीबिया की पारी समेट दी।

कौन है जय मूंदड़ा?

जय मूंदड़ा का नाता राजस्थान के टोंक जिले से है, जो पढ़ाई के लिए आयरलैंड गए थे और क्रिकेट में दिलचस्पी ने उन्हें वहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बना दिया। जय ने भारत के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी की थी और खूब वाहवाही भी लूटी थी। उनके प्रदर्शन की बदौलत आयरलैंड ने पहली बार भारतीयी टीम को क्रिकेट के किसी मैच में हराया और फिर सीरीज भी जीती। टीम इंडिया के खिलाफ ही जय ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। अफगानिस्तान के खिलाफ इसी साल उन्होंने वनडे डेब्यू भी किया। अब तक 7 वनडे और 2 टी20 में वह 18 इंटरनेशनल विकेट चटका चुके हैं।