30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हार के साथ ही टूटा भारत का नंबर-1 बनने का सपना

पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के चौथे मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। इस हार के साथ भारत का नंबर-1 बनने का सपना भी टूट गया। कैसे? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 Oct 2026, 5:07 PM IST

Indian Players

भारतीय खिलाड़ी (Photo - BCCI)

भारत (India) और न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के बीच चल रही टी20 सीरीज़ में भारत का विजयी रथ थम गया है। पहले तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज करने के बाद चौथे मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को हरा दिया है। इस सीरीज़ में यह भारत की पहली हार है। इसके साथ ही 7 साल में यह पहला मौका है जब न्यूज़ीलैंड ने घरेलू मैदान पर भारत को टी20 मैच में हराया है। इससे पहले आखिरी बार 10 फरवरी, 2019 को न्यूज़ीलैंड ने भारत को घरेलू मैदान पर खेले गए टी20 मैच में 4 रन से हराया था। पांच टी20 मैचों की सीरीज़ में भारत के पास अजेय बढ़त है और इस हार के बावजूद यह सीरीज़ भारत ही जीतेगा, लेकिन इस हार की वजह से भारत का एक सपना टूट गया है।

टूटा भारत का नंबर-1 बनने का सपना

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में मिली हार की वजह से भारत का टी20 में नंबर-1 बनने का सपना टूट गया है। फिलहाल इंग्लैंड टी20 रैंकिंग्स में नंबर-1 पर है और भारत नंबर-2 पर। भारत को नंबर-1 पर आने के लिए आज का मैच जीतना ज़रूरी था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इंग्लैंड (England) 269 रेटिंग पॉइंट्स के साथ रैंकिंग्स में सबसे ऊपर है, तो वहीँ इस हार के बाद भारतीय टीम के पास 268 रेटिंग पॉइंट्स है और सिर्फ 1 रेटिंग पॉइंट के अंतर से भारत को फिलहाल के लिए नंबर-2 से ही संतोष करना पड़ेगा।

क्या पांचवें मैच में जीत के साथ भारत बन सकता है नंबर-1?

अगर भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ का पांचवां मैच जीत भी लिया, तो टी20 रैंकिंग में वो इंग्लैंड को पीछे छोड़कर नंबर-1 नहीं बन पाएगा।

इंग्लैंड ने खत्म की थी भारत की 1,605 दिनों की बादशाहत

जुलाई में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज़ में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज़ का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, लेकिन बाकी बचे चारों मैचों में भारतीय टीम जीत नहीं पाई। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ हारना का भारत को खामियाजा भुगतना पड़ा और टी20 में नंबर-1 की पोज़ीशन गंवानी पड़ी। भारत लगातार 1,605 दिन टी20 रैंकिंग्स में नंबर-1 पर रहा, लेकन इंग्लैंड ने भारत की बादशाहत खत्म करते हुए नंबर-1 पोज़ीशन हासिल की।