script3 ई छोटी में दो दिन से जलापूर्ति ठप्प, ग्रामीणों ने मटके फोड़ जताया आक्रोश | 3a water supply in two short stages, villagers burst into tears | Patrika News
श्री गंगानगर

3 ई छोटी में दो दिन से जलापूर्ति ठप्प, ग्रामीणों ने मटके फोड़ जताया आक्रोश

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
 
 

श्री गंगानगरMay 11, 2019 / 12:29 pm

Krishan chauhan

water supply

3 ई छोटी में दो दिन से जलापूर्ति ठप्प, ग्रामीणों ने मटके फोड़ जताया आक्रोश

3 ई छोटी में दो दिन से जलापूर्ति ठप्प, ग्रामीणों ने मटके फोड़ जताया आक्रोश

–नाथांवाला में विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से जवाहरनगर सहित कई जोन में पानी की आपूर्ति प्रभावित


श्रीगंगानगर. गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढऩे के साथ ही शहर की चार दर्जन से अधिक कॉलोनियों में पानी सप्लाई नहीं होने से समस्या खड़ी हो गई है। नाथांवाला वाटरवक्र्स परिसर में 500 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर गुरुवार शाम चार बजे फाल्ट आने से ठप हो गया। इस कारण नाथवालां से शहर में पानी सप्लाई ठप हो गई। पहले इस ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करवाने की कोशिश की गई लेकिन बाद दूसरा इतने ही केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत सप्लाई बहाल की गई। इसके बाद पानी फिल्टर का कार्य शुरू किया गया। इस बीच शहर में 24 घंटे तक चार दर्जन कॉलोनियों में जलापूर्ति ठप रही। गर्मी के मौसम में जलापूर्ति नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। गुरुवार शाम को ज्योतिनगर, तीन ई छोटी सहित कई कॉलोनियों में जलापूर्ति नहीं हुई। इस कारण पूरे जवाहरनगर क्षेत्र में जलापूर्ति का सिस्टम बिगड़ गया। जलापूर्ति नहीं होने से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ गया।
प्रदर्शन कर किया विरोध
शुक्रवार को ग्राम पंचायत 3 ई छोटी के लोगों ने इंदिरा वाटिका पंप हाऊस पर मटके फोड़ प्रदर्शन किया। गांव 3 ई छोटी में पछले 2-3 दिनों से जलापूर्ति ठप पड़ी है। क्षेत्र में दो दिनों से घरों में बिल्कुल पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। इस कारण ग्रामीण परेशान हंै। प्रदर्शनकारियों ने काफी देर तक इंतज़ार किया पर उनकी समस्या सुनने के लिए इंदिरा वाटिका पंप हाऊस पर कोई अधिकारी नहीं आया। इस पर ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि जल्द जल संकट की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र चांवरिया, वार्ड पंच ओम नायक, अभिषेक शर्मा, जगदीश भाट,ललित खत्री, लखवीर संधू, संजू सहित कई ग्रामीण शामिल हुए।
इन कॉलोनियों में जलापूर्ति ठप– जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार गुरुवार शाम और शुक्रवार को बिजली आपूर्ति व्यवधान की वजह से ज्योति नगर जोन, तीन ई छोटी जोन,होम लैंड जोन, रिद्धी-सिद्धी जोन, दो ई छोटी जोन, चार ई छोटी जोन, हनुमानगढ़ नगर जोन प्रथम, हनुमाननगर जोन द्वितीय, जवाहरनगर नगर जोन-2 व जवाहरनगर जोन-6 सहित कई जोन की चार दर्जन कॉलोनियों में जलापूर्ति प्रभावित हुई।
शहर की पुरानी आबादी में भी हाल-बेहाल

शहर की पुरानी आबादी के वार्ड नंबर छह व सात की कुंज बिहार प्रथम व द्वितीय,ढिल्लो कॉलोनी, गुरुनगर, हाउसिंगबोर्ड, भांभू कॉलोनी, सदभावनानगर आदि क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो रही है। विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में एक दिन छोडकऱ जलापूर्ति की जा रही है। वहीं, शुक्रवार को मुख्य वाटरवक्र्स से रामलीला मैदान पंप हाऊस में कुछ पानी देने से शहर की पुरानी आबादी में जलापूर्ति प्रभावित हो गई। नाथावांला से अभी भी पर्याप्त जलापूर्ति नहीं मिल रही है।
एक-दो दिन में हो जाएगा सुधार
शहर की पुरानी आबादी क्षेत्र में कुछ जगह एक दिन बाद जलापूर्ति की जा रही है। एक-दो दिन में क्षेत्र में जलापूर्ति में सुधार हो जाएगा। मुंशीराम मनचंदा, सहायक अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,श्रीगंगानगर।

Home / Sri Ganganagar / 3 ई छोटी में दो दिन से जलापूर्ति ठप्प, ग्रामीणों ने मटके फोड़ जताया आक्रोश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो