scriptVideo: 72 हजार कनेक्शन काटे, 76.85 करोड़ बकाया | 72 thousand connections cut, 76.85 million owed | Patrika News
श्री गंगानगर

Video: 72 हजार कनेक्शन काटे, 76.85 करोड़ बकाया

जोधपुर विद्युत वितरण निगम मार्च माह में श्रीगंगानगर सर्किल के हर ब्लॉक में बकाया वसूली के लिए सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।

श्री गंगानगरMar 10, 2018 / 08:15 am

pawan uppal

electricity
श्रीगंगानगर.

जोधपुर विद्युत वितरण निगम मार्च माह में श्रीगंगानगर सर्किल के हर ब्लॉक में बकाया वसूली के लिए सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। राशि जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं। श्रीगंगानगर सर्किल में 76 करोड़ 85 लाख रुपए बकाया चल रहे हैं।
हालांकि निगम बकाया राशि सहित कटे हुए कनेक्शन जुड़वाने के लिए कई प्रकार की छूट देकर उपभोक्ताओं को जोडऩे की कोशिश कर रहा है। सर्किल में 60 हजार घरेलू उपभोक्ताओं के लंबे समय से विद्युत कनेक्शन कटे हुए हैं और इनके खिलाफ 11 करोड़ 42 लाख रुपए बकाया चल रहे हैं। इसके अलावा 11 हजार 807 घरेलू कनेक्शन कटे हुए हैं। उनकी तरफ निगम के एक करोड़ 78 लाख रुपए बकाया चल रहे हैं।
अधिशासी अभियंता केके कस्वां ने बताया कि एक मार्च से श्रीगंगानगर सर्किल में 1221 विद्युत कनेक्शन कटाने की कार्रवाई की गई है।
इन उपभोक्ताओं की तरफ 91 लाख 58 हजार रुपए बकाया चल रहे थे। निगम की सख्ती पर इनमें 524 उपभोक्ताओं ने 42 लाख 66 हजार रुपए जमा करवाकर कनेक्शन पुन: जुड़वा लिए हैं। शहर में आठ दिन में 233 विद्युत कनेक्शन कटाने की कार्रवाई की गई। इनकी तरफ 13 लाख 58 हजार रुपए बकाया थे। इनमें से 117 लोगों ने एक लाख 60 हजार रुपए जमा करवाकर दुबारा कनेक्शन करवाए हैं।
हर ब्लॉक में बनाई गई टीम
विद्युत निगम ने हर ब्लॉक में छह तकनीकी कर्मचारियों की संयुक्त टीम गठित हर ब्लॉक में एक-एक टीम गठित कर रखी है। टीम गांव में घर-घर जाकर मौके पर राशि की वसूली कर रही है। मौके पर राशि जमा करवाने वाले उपभोक्ता को बिल जमा कर ठप्पा मारकर रसीद दी जा रही है।
&श्रीगंगानगर सर्किल में बकाया राशि की वसूली के लिए सख्ती की जा रही है। राशि जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की ज रही है। सर्किल में 72 करोड़ रुपए बकाया हैं। निगम ने बकाया राशि जमा करवाने पर छूट योजना भी चला रखी है।
प्रेम कुमार धोबी, मुख्य अभियंता,जोधपुर विद्युत वितरण निगम बीकानेर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो