scriptयुवक के नहर में गिरने की आशंका | A man probabbly fall into canal | Patrika News
श्री गंगानगर

युवक के नहर में गिरने की आशंका

राजियासर.

श्री गंगानगरJun 15, 2019 / 07:42 pm

jainarayan purohit

Canal

युवक के नहर में गिरने की आशंका

थाना क्षेत्र की कंवर सेन लिफ्ट नहर की 110 आरडी के पास एक व्यक्ति के नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और परिजन नहर में तलाश कर रहे हैं ।

पुलिस के अनुसार चक जोड़ थाना महाजन निवासी रेवंतराम (35) पुत्र हरचंद राम गोदारा शुक्रवार दोपहर अपने गांव से अर्जुनसर पशुओं के लिए पशु आहार लाने गया था। देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की।
पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसी दौरान परिजनों को कंवर सैन लिफ्ट नहर की 110 आरडी के पास नहर के किनारे रेवंतराम के जूते पड़े मिले। आसपास के लोगों ने उसे नहर के किनारे पानी पीते देखा था। पानी पीने के दौरान पैर फिसल कर नहर में गिरने की आशंका के चलते परिजन उसे शुक्रवार से तलाश कर रहे थे। वह शुक्रवार दोपहर घर से अर्जुनसर पशुओं के लिए पशु आहार लाने के लिए कह कर गया था। उसके नहर में गिरने की आशंका के मद्देनजर पुलिस और परिजन ग्रामीणों की सहायता से नहर में तलाश कर रहे हैं। उसका शनिवार देर शाम तक पता नहीं चला।

Home / Sri Ganganagar / युवक के नहर में गिरने की आशंका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो