1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसी के चेहरे की मुस्कान बन के देख, अरे तू इंसान बन के देख…

Annual function : सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों और असहाय लोगों को दोनों समय का खाना उनके घर तक निशुल्क पहुंचाकर इलाके में पहचान बना चुके आसरा चेरीटेबल ट्रस्ट का वार्षिक उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Jai Narayan Purohit

•

Updated: 26 Aug 2019, 11:38 AM IST

किसी के चेहरे की मुस्कान बन के देख, अरे तू इंसान बन के देख...

किसी के चेहरे की मुस्कान बन के देख, अरे तू इंसान बन के देख...

श्रीकरणपुर. सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों और असहाय लोगों को दोनों समय का खाना उनके घर तक निशुल्क पहुंचाकर इलाके में पहचान बना चुके आसरा चेरीटेबल ट्रस्ट का वार्षिक उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया ( Govt hospital, Srikaranpur )।

सुबह से शुरू हुआ आयोजन देर रात तक चला। इस दौरान सुबह व शाम का भंडारा होने के साथ भजन कीर्तन व जागरण हुआ ( Aasraa cheritable trust )। आयोजन का आगाज सुंदरकांड के पाठ से किया गया। मुख्य अतिथि पवन मित्तल हनुमानगढ़, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीशराय सिंगला, अरोड़वंश समाज के अध्यक्ष जगदीशराय आहुजा, मानव सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. हजारीलाल मुटनेजा, गोशाला संरक्षक खेमचंद गोयल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजन तनेजा, नगर उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, हरजीतसिंह गिल व मनोज अग्रवाल आदि ने पूजा अर्चना में सहयोग किया। एसडीएम रीना छिम्पा ने रोटी बनाने की मशीन का उद्घाटन किया ( Sriganganagar news )।

गायक गोपालमोहन भारद्वाज व मनु भारद्वाज ने पाठ किया। इसके बाद श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए किसी गरीब के चेहरे की मुस्कान बन के देख, अरे तू इंसान है इंसान बन के देख रचना सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। भजन कीर्तन के बाद भंडारा हुआ ( Rajasthan news )।

मंच संचालन राजकुमार नागपाल ने किया। ट्रस्ट के सचिव प्रदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष राकेश नागपाल, सहकोषाध्यक्ष अनिल रस्सेवट, राकेश पाहवा, हंसराज गर्ग, जितेन्द्र जिंदल, नरेश मित्तल, विनय गर्ग सहित करीब पांच दर्जन सेवादारों ने व्यवस्था में सहयोग किया। रात्रि जागरण में गायिका शारदा और नरेश पंवार ने बाबा की महिमा का गुणगान किया ( Hindi news )।

अब देसी घी से बनेगा खाना...
ट्रस्ट के संस्थापक नरेश परनामी व प्रधान जयगोपाल वधवा ने बताया कि प्रतिदिन साठ लोगों को सुबह व इतने ही जनों को शाम को उनके घर तक खाना पहुंचाया जाता है ( Annual function )। राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों व उनके सहयोगी को भी सुबह शाम खाना पहुंचाया जाता है। एक वर्ष पहले ट्रस्ट शुरू होने से अब तक 51 हजार टिफिन जरूरतमंद तक पहुंचाए जा चुके हैं। सेवादारों और अन्य दानदाताओं से मिलने वाले आर्थिक सहयोग से ही यह पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी योजना के तहत दोनों वक्त का खाना देसी घी से बनाया जाएगा। समिति पदाधिकारियों
ने स्मृति चिन्ह देकर सेवादारों व सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़