scriptई-मित्रा में लगा एटीएम लूटने का प्रयास | Attempt of robbery at E Mitra ATM | Patrika News
श्री गंगानगर

ई-मित्रा में लगा एटीएम लूटने का प्रयास

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

श्री गंगानगरSep 24, 2018 / 08:26 pm

jainarayan purohit

ATM

ई-मित्रा में लगा एटीएम लूटने का प्रयास

घड़साना (श्रीगंगानगर).

गांव 6 डीडी में ई मित्रा में रविवार रात मनरेगा मजदूरों के लिए लगे एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया। लूट के आरोपियों ने पकड़े जाने की आशंका पर संचालक और उसके पिता पर गोली चलाकर उसे धमकाया। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।
गांव में मध्य रात्रि को लूटपाट और गोलीबारी की घटना होने पर भाजयुमो जिला महामंत्री संदीप भुल्लर के नेतृत्व में ग्रामीण थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। ई मित्रा संचालक पंकज कुमार वर्मा ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पंकज ने पुलिस को बताया कि वह गांव में रामसिंहपुर रोड पर ई मित्रा चलाता है। रविवार रात तीन चार जने दुकान का शटर तोड़कर उसमें घुस गए। उसी समय पंच सीताराम वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने पंकज को वारदात की सूचना दे दी। पंकज व उसके पिता ने शोर मचाया तो आरोपी एटीएम को वहीं पटक कर भागने लगे।
पकडे जाने की आशंका पर एक फायर भी कर दिया। सुबह सरपंच कुलविंद्र कौर को भी सूचित किया गया। थानाप्रभारी मोहम्मद अनवर ने बताया कि वारदात में तीन आरोपियों के शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी निकाले गए हैं।
गांव 6 डीडी में ई मित्रा में रविवार रात मनरेगा मजदूरों के लिए लगे एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया। लूट के आरोपियों ने पकड़े जाने की आशंका पर संचालक और उसके पिता पर गोली चलाकर उसे धमकाया। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।
गांव में मध्य रात्रि को लूटपाट और गोलीबारी की घटना होने पर भाजयुमो जिला महामंत्री संदीप भुल्लर के नेतृत्व में ग्रामीण थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। ई मित्रा संचालक पंकज कुमार वर्मा ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Home / Sri Ganganagar / ई-मित्रा में लगा एटीएम लूटने का प्रयास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो