scriptकांग्रेस यात्रा में डाल रही अड़चन | CM Visit in Sriganganagar | Patrika News
श्री गंगानगर

कांग्रेस यात्रा में डाल रही अड़चन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

श्री गंगानगरSep 08, 2018 / 12:01 am

jainarayan purohit

CM Visit

कांग्रेस यात्रा में डाल रही अड़चन

अनूपगढ़. रायसिंहनगर. पदमपुर. श्रीगंगानगर.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को जिले में तीन जगह अनूपगढ़, रायसिंहनगर और पदमपुर में सभाओं को संबोधित किया। श्रीगंगानगर में रात 8.30 बजे रोड शो में मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
अनूपगढ़ में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री कहा कि जनता को पांच साल का हिसाब देने के लिए गौरव यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस इसमें अड़चन डाल रही है परन्तु यात्रा किसी भी सूरत में नहीं रुकेगी।

वे करीब पौने तीन घंटे देरी से अनूपगढ़ पहुंची। वहां सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने नहरी तंत्र को मजबूत करने का काम किया है। इंदिरा गांधी नहर परियोजना इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुई, कांग्रेस इस चीज को भूल चुकी है। अगर नहर पर लगातार कायज़् होता तो यह पूरे राज्य के लिए वरदान साबित होता। मुख्यमंत्री ने अनूपगढ़-सूरतगढ़ सीसी रोड को इलाके लिए बड़ी उपलब्धि बताया। विधायक शिमला बावरी सहित पाटीज़् के अन्य नेताओं की मांग पर मुख्यमंत्री ने घड़साना को नगरपालिका बनाने की घोषणा कर दी।

कड़ी सुरक्षा के चलते नहीं हो पाया विरोध: अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र के घड़साना कस्बे में नहरी पानी को लेकर माकपा और कांग्रेस का आंदोलन चल रहा है।
माकपा ने अनूपगढ़ में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध की घोषणा कर रखी थी परन्तु कड़ी सुरक्षा के चलते माकपा कायज़्कताज़् कहीं दिखाई नहीं दिए।

पन्द्रह लाख को रोजगार देने का वादा पूरा
मुख्यमंत्री राजे ने रायसिंहनगर में आयोजित सभा में कहा कि उन्होंने कांग्रेस शासन के दौरान परिवतज़्न यात्रा में 15 लाख युवाओं को वादा किया था जो पूरा कर दिया है। अगले डेढ़ महीने में 86 हजार युवाओं को नौकरियां दी जाएगी। न्यायालयों में अटकी भतिज़्यां को भी अगले दो माह में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि राज्य में रिकॉडज़् समय में नाबालिग बच्चियों से दुष्कमज़् जैसा घिनौना काम करने वालों को फांसी की सजा सुनाई है। रायसिंहनगर में करीब 35 मिनट में भाषण में उन्होंने पूवज़् केन्द्रीय मंत्री और सांसद निहालचंद के अलावा किसी भी नेता का नाम नहीं लिया।

श्रीकरणपुर विस क्षेत्र में 2500 करोड़ के काम कराए
मुख्यमंत्री ने पदमपुर में सभा में कहा कि श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकार ने 2500 करोड़ रुपए के विकास कायज़् करवाए हैं। कमीनपुरा में 185 करोड़ रुपए की लागत से शुगर मिल शुरू की गई। भाजपा नेताओं ने वहां मुख्यमंत्री का चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर खनन मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी भी मौजूद थे।

श्रीगंगानगर में कलक्टर तलब
श्रीगंगानगर में सुखाडिय़ा सकिज़्ल पर रोड शो के दौरान सीएम ने सड़क टूटी होने की शिकायत पर जिला कलक्टर ज्ञानाराम को तलब कर लिया। उन्होंने कहा कि वह शनिवार को खुद शहर की विजिट कर हालात का जायजा लेंगी।
पुलिस ने बल प्रयोग कर किसानों को खदेड़ा
कई किसान घायल, नौ किसान गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के विरोध के लिए शुक्रवार को सीसी हैड पर जमा किसानों को पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। पुलिस ने किसानों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और प्लास्टिक बुलेट का भी उपयोग किया। बल प्रयोग से कई किसान घायल हुए हैं। पुलिस ने कई किसानों को गिरफ्तार भी किया है। इससे पूवज़् अनूपगढ़-रायसिंहनगर मागज़् पर समेजा कोठी से पुलिस ने कांग्रेस के पूवज़् विधायक दौलतराज समेजा सहित 105 किसानों को गिरफ्तार किया। ये लोग मुख्यमंत्री के विरोध के लिए वहां इक_े हुए थे।

गंगानगर किसान समिति की अपील पर गंगनहर क्षेत्र के तीन-चार सौ किसान गौरव यात्रा के विरोध के लिए सीसी हैड पर इक_ा हुए थे। यह जगह पदमपुर-श्रीगंगानगर मागज़् पर है। मुख्यमंत्री को पदमपुर में जनसभा संबोधित करने के बाद गौरव रथ पर सवार होकर इसी मागज़् से गंगानगर आना था। किसान चाहते थे कि मुख्यमंत्री वहां कुछ देर रुके और उनकी नहरी पानी और समथज़्न मूल्य पर खरीद से संबंधित समस्या सुने।
बल प्रयोग से पहले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की गंगानगर किसान समिति के नेताओं से कई बार वाताज़् हुई। लेकिन इसमें मुख्यमंत्री के वहां रुकने और किसानों की समस्या सुनने पर सहमति नहीं बन पाई। पदमपुर में शाम को जैसे ही मुख्यमंत्री की जनसभा समाप्त हुई और उनके गौरव रथ पर सवार होकर इस मागज़् पर आने की संभावना बनी, उससे पहले ही पुलिस हरकत में आ गई।

पुलिस ने वहां मौजूद किसानों पर पहले लाठियां बरसाई। उससे बात नहीं बनी तो प्लास्टिक की गोलियों का उपयोग भी किया। प्रत्यक्षदशिज़्यों के अनुसार इसी बीच पुलिस ने कई राउंड हवाई फायर भी किए। इससे किसानों में भगदड़ मच गई और वे जान बचाने के लिए आसपास के खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस के डंडों और प्लास्टिक की गोलियों से कई किसान घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पदमपुर ले जाया गया है।

पुलिस ने गंगानगर किसान समिति के संयोजक रणजीत सिंह राजू और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पृथीपाल सिंह संधू सहित नौ किसानों को गिरफ्तार किया है। संधू को लगी चोटें गंभीर होने पर उन्हें श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में भतीज़् करवाया गया है।

धरने पर बैठे कांग्रेसी कायज़्कताज़् गिरफ्तार
रायसिंहनगर. समेजा में पूवज़् विधायक दौलतराज समेजा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कांग्रेसी कायज़्कताओज़्ं को समेजा पुलिस ने शुक्रवार को करीब बारह बजे हिरासत में ले लिया। इन कायज़्कताओज़्ं ने मुख्यमंत्री के घेराव की घोषणा कर रखी थी। वाताज़् में सहमति नहीं बनने पुलिस ने पूवज़् विधायक सहित 105 कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया।

Home / Sri Ganganagar / कांग्रेस यात्रा में डाल रही अड़चन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो