6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात जारी हुई कांग्रेस की सूची

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Jai Narayan Purohit

•

Updated: 16 Nov 2018, 1:24 AM IST

-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिलों की नौ सीटों पर उम्मीदवार घोषित
-नोहर सीट पर जाट और गैर जाट का पेच फंसा

-गंगानगर से अशोक चांडक, हनुमानगढ़ से विनोद चौधरी, अनूपगढ़ से कुलदीप इंदौरा सादुलशहर से जगदीश जांगिड़ को टिकट

श्रीगंगानगर. कांग्रेस ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद गुरुवार आधी रात प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में पार्टी ने कई सीटों पर नए चेहरों पर दावं खेला है, वहीं कई सीटों पर पुरानों को मौका दिया है।

गंगानगर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पुरानों को दरकिनार कर नए चेहरे अशोक चांडक को उम्मीदवार बनाया है। हनुमानगढ़ सीट पर भाजपा के डॉ. रामप्रताप से मुकाबले के लिए पूर्व मंत्री विनोद चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पिछले चुनाव में भी मुकाबला इन दोनों के बीच रहा था। करणपुर और नोहर सीट पर अभी तक फैसला नहीं हुआ है।

हनुमानगढ़ जिले की संगरिया सीट पर पार्टी ने शबनम गोदारा को दूसरी बार मौका देते हुए उम्मीदवार बनाया है, वहीं नोहर सीट पर अभी जाट और गैर जाट का पेच फंसा हुआ है। पीलीबंगा विधानसभा सीट (सुरक्षित) पर विनोद गोठवाल को पार्टी ने दूसरी बार मौका दिया है। रायसिंहनगर सीट (सुरक्षित) से सोनादेवी बावरी को प्रत्याशी बनाया गया है। सोना देवी ने पिछला चुनाव जमींदारा पार्टी की टिकट से लड़ा था। वह करीब आठ माह पहले कांग्रेस में शामिल हुई थी। अनूपगढ़ सीट (सुरक्षित) से कुलदीप इंदौरा को मौका दिया गया है।

सूरतगढ़ सीट से नए चेहरे हनुमान मील को मौका मिला है। इस सीट से उनके बड़े भाई पूर्व विधायक गंगाजल मील और भतीजे पृथ्वीराज मील भी दावेदारी जता रहे थे। सादुलशहर सीट पर पार्टी ने पुराने चेहरे जगदीश जांगिड़ पर भरोसा जताया है। जांगिड़ पिछला चुनाव मामूली मतों के अंतर से हार गए थे। भादरा से कांग्रेस ने डॉ. सुरेश चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार पार्टी ने इस सीट पर जयदीप डूडी को उम्मीदवार बनाया था जो पांचवें स्थान पर रहे।