scriptनहर में मिला एक वर्षीय बालिका और महिला का शव | Dead body of a woman and a girl child found in canal | Patrika News
श्री गंगानगर

नहर में मिला एक वर्षीय बालिका और महिला का शव

Dead body found : क्षेत्र के गांव सिद्धुवाला के पास सूरतगढ़ ब्रांच में एक वर्षीय बालिका और महिला का शव मिला है।

श्री गंगानगरSep 01, 2019 / 05:23 pm

jainarayan purohit

नहर में मिला एक वर्षीय बालिका और महिला का शव

नहर में मिला एक वर्षीय बालिका और महिला का शव

-सदर पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
सूरतगढ़/सिद्धुवाला. क्षेत्र के गांव सिद्धुवाला के पास सूरतगढ़ ब्रांच में एक वर्षीय बालिका और महिला का शव मिला है ( Woman dead body )। दोनों शव पानी में बहकर आए। ग्रामीणों की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर सूरतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया ( Girl Child dead body )।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव सिद्धुवाला निवासी चिमनलाल जुरासिया ने गांव के पास से गुजर रही सूरतगढ़ ब्रांच में एक बालिका और महिला के शव देखे ( Dead body found in canal )। उन्होंने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। इस पर मौके पर लोग एकत्र हो गए। सदर थाना के एएसआई बृजलाल भी मौके पर पहुंचे ( Suratgarh )।
ग्रामीण नवदीप सिंह और गुरुविन्द्र सिंह ने दोनों शव बाहर निकाले। इसमें करीब तीस वर्षीय महिला के शरीर पर सलवार कुर्ता है तथा दोनों हाथों में लाल रंग की चूडिय़ां पहनी हैं ( Sriganganagar news )। इसक साथ ही एक बालिका का शव मिला है। एएसआई ने बताया कि दोनो शव करीब दो दिन पुराने हैं तथा पानी में बहकर आए हैं। दोनों शवों को सूरतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। इनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में सूरतगढ़ ब्रांच क्षेत्र के पुलिस थानों से भी सम्पर्क किया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया में भी दोनों की फोटो वायरल कर शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Home / Sri Ganganagar / नहर में मिला एक वर्षीय बालिका और महिला का शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो