8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाखों रुपए की ज्वैलरी और नकदी चोरी के मामले में चोरों की गिरफ्तारी की मांग

30 नवंबर की शाम दिनदहाड़े कनिष्ठ लिपिक कृष्ण लाल शर्मा के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों रुपए की ज्वैलरी एवं नकदी चुराकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था
less than 1 minute read
Google source verification
लाखों रुपए की ज्वैलरी और नकदी चोरी के मामले में चोरों की गिरफ्तारी की मांग

अनूपगढ़. रोष प्रकट करते विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग।

अनूपगढ़. करीब एक महीने पहले शहर के वार्ड नंबर 14 के निवासी सरकारी कनिष्ठ लिपिक कृष्ण लाल शर्मा के घर हुई चोरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा मामले का खुलासा नहीं होने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े नागरिकों द्वारा रविवार को थाना अधिकारी ईश्वर चन्द्र जांगिड़ के समक्ष चोरों को पकड़ने की मांग की। नागरिकों के शिष्टमंडल ने बताया कि 30 नवंबर की शाम दिनदहाड़े कनिष्ठ लिपिक कृष्ण लाल शर्मा के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों रुपए की ज्वैलरी एवं नकदी चुराकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध चोर नजर भी आए थे लेकिन घटना को करीब एक महीना बीतने के बावजूद पुलिस ने न तो चोरों को गिरफ्तार किया और न ही मामले का खुलासा किया है, जिससे लोगों में रोष है। इस दौरान थाना अधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस इस चोरी को लेकर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए भरसक प्रयास कर रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा पुलिस के द्वारा कर दिया जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद उपसभापति सतपाल मुंजाल, भारत विकास परिषद के प्रांत अधिकारी राजेंद्र गौड़, बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट रमेश सारस्वत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पार्षद सनी धायल सहित अन्य उपस्थित रहे।