scriptसुधरने के बजाय बिगड़ रही खरीद व्यवस्था | Deteriorating purchase system instead of improving | Patrika News
श्री गंगानगर

सुधरने के बजाय बिगड़ रही खरीद व्यवस्था

कृषि जिन्सों की सरकारी खरीद की व्यवस्था सुधरने के बजाय और बिगड़ रही है। सरसों-चना बेचने में किसानों को मशक्कत करनी पड़ रही है।

श्री गंगानगरApr 14, 2018 / 07:17 am

pawan uppal

traffic in dhan mandi
श्रीगंगानगर.

कृषि जिन्सों की सरकारी खरीद की व्यवस्था सुधरने के बजाय और बिगड़ रही है। सरसों-चना बेचने में किसानों को मशक्कत करनी पड़ रही है। गेहूं खरीद में अव्यवस्था से परेशानी और बढ़ गई है। मंडी धीमे उठाव के चलते दिनोंदिन समस्या बढ़ती जा रही है।

जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने व्यवस्था में सुधार के लिए उप जिला कलक्टर यशपाल आहूजा को खरीद कार्य पर नजर रखने का कहा है साथ ही खाद्य निगम एवं कृषि उपज मंडी समिति को कई निर्देश दिए हैं। मंडी सचिव शिवसिंह भाटी ने निगम के क्षेत्र प्रबंधक प्रिन्स हेमराज वर्मा को पत्र लिखकर उठाव में तुरंत तेजी लाने का आग्रह किया है। जिला कलक्टर ज्ञानाराम मंडी में पहुंचे और खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। मंडी समिति कार्यालय में सहायक सचिव रमेश कुक्कड़ ने उन्हें ब्यौरा दिया, उसके बाद जिला कलक्टर पैदल सरसों एवं चना की सरकारी खरीद के केंद्र पहुंचे। वहां कई किसानों ने उन्हें परेशानियों से अवगत करवाया।

व्यापारी गुस्साए, अधिकारियों से मिले
गेहूं के धीमे उठाव से परेशान व्यापारियों ने शाम को अधिकारियों से मुलाकात की और व्यवस्था शीघ्र सुधारने की मांग की। ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश खदरिया, सचिव रतनलाल गोयल, पूर्व अध्यक्ष विक्रम चितलांगिया, रामगोपाल पाण्डुसरिया, कच्चा आढ़तिया संघ के अध्यक्ष राजकुमार बंसल, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कासनियां, उपाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल आदि ने अधिकारियों को चेताया कि वर्षा होने पर भारी नुकसान होगा। जिला कलक्टर ज्ञानाराम मंडी में पहुंचे और खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। मंडी समिति कार्यालय में सहायक सचिव रमेश कुक्कड़ ने उन्हें ब्यौरा दिया, उसके बाद जिला कलक्टर पैदल सरसों एवं चना की सरकारी खरीद के केंद्र पहुंचे। वहां कई किसानों ने उन्हें परेशानियों से अवगत करवाया।

ट्रालियों की लगी कतार
गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों को तोलने वाले कम्प्यूटर कांटे में शुक्रवार सुबह कुछ देर खराबी आ गई, इस कारण शिव सर्किल तक लम्बी कतार लग गई। ट्राली यूनियन के अध्यक्ष साधूराम आदि मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को परेशानी से अवगत करवाया।

Home / Sri Ganganagar / सुधरने के बजाय बिगड़ रही खरीद व्यवस्था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो