scriptपानी के लिए एकजुट हो रहे किसान | Farmers came together for irrigation water | Patrika News
श्री गंगानगर

पानी के लिए एकजुट हो रहे किसान

रबी फसलों के लिए भाखड़ा में 1250 क्यूसेक पानी देने सहित विभिन्न की मांगों को लेकर किसान एकजुट हो रहे हैं।

श्री गंगानगरDec 24, 2016 / 08:16 pm

jainarayan purohit

Congress leader Ajay Saharan addressing farmers

Congress leader Ajay Saharan addressing farmers

सादुलशहर (श्रीगंगानगर). 

रबी फसलों के लिए भाखड़ा में 1250 क्यूसेक पानी देने सहित विभिन्न की मांगों को लेकर किसान एकजुट हो रहे हैं। किसान संगठनों ने सोमवार को हनुमानगढ़ में प्रशासन ठप करने की घोषणा कर रखी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं के अलग-अलग दल गांव-गांव व्यापक जनसम्पर्क में जुटे हैं। 
इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस नेता अजय सहारण, किसान नेता जगदेव सिंह बराड़, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बलवन्त सिंह बुडानिया आदि ने लालगढ़ जाटान, हाकमाबाद, चमारखेड़ा आदि गांवों में जनसम्पर्क कर किसानों से सोमवार को अधिकाधिक संख्या में हनुमानगढ़ पहुंचने का आह्वान किया। गांव हाकमाबाद में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए अजय सहारण ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी नहीं है। भाखड़ा संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्रप्रताप सिंह ढिल्लों, पूर्व सरपंच पालाराम, अखिल भारतीय किसान संभा के तहसील अध्यक्ष कौर सिंह सिद्धु, सरपंच सुखपाल सिंह मान, कांग्रेसी नेता बलकरण सिंह बराड़ आदि ने गांव कालवासिया, खाटसजवार आदि में जनसम्पर्क किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो