scriptबेमौसम बारिश से किसानों में चिंता बढ़ी | Farmers worried due to unseasonal rains | Patrika News
श्री गंगानगर

बेमौसम बारिश से किसानों में चिंता बढ़ी

क्षेत्र में शनिवार रात हुई बेमौसम बरसात से किसानों को खासा नुकसान हुआ है। इससे किसान चिंतित हैं। क्षेत्र के गांव 44 जीबी, 46 जीबी और 47 जीबी सहित नाली बेल्ट में नरमा, सरसों व धान की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं नाली बेल्ट में बरसात के बाद खेतों में भरे पानी में ही किसानों ने सरसों का बीज डाला है।

श्री गंगानगरOct 25, 2021 / 02:46 am

yogesh tiiwari

बेमौसम बारिश से किसानों में चिंता बढ़ी

बेमौसम बारिश से किसानों में चिंता बढ़ी

श्रीबिजयनगर (श्रीगंगानगर). क्षेत्र में शनिवार रात हुई बेमौसम बरसात से किसानों को खासा नुकसान हुआ है। इससे किसान चिंतित हैं। क्षेत्र के गांव 44 जीबी, 46 जीबी और 47 जीबी सहित नाली बेल्ट में नरमा, सरसों व धान की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं नाली बेल्ट में बरसात के बाद खेतों में भरे पानी में ही किसानों ने सरसों का बीज डाला है।
किसानों कहना है कि अब और कोई विकल्प नहीं है। क्योकि यदि जुताई की जाती है तो सरसो पछेती बिजाई ही हो जाएगी। गांव 47 जीबी के पूर्व सरपंच सरबजीत सिंह चहल ने बताया कि कि सरसो की फसल में बरसात का पानी जमा हो गया है। सरसो के पौधे छोटे होने व पक्की जमीन होने के कारण किसानों ने मशक्कत कर खेत से पानी बाहर निकाला। इसके लिए खाळे में पंप लगाए गए। इस तरह घंटों मशक्कत के बाद पानी निकाला गया। वहीं किसान सतविंदर सिंह रामगढिय़ा ने बताया कि सरसों फसल की बिजाई तीन दिन पहले की थी। बरसात से बीज ऊपर आ गया। मजबूरी में बाजार से और बीज लाकर खेत में छिडक़ा है।

Home / Sri Ganganagar / बेमौसम बारिश से किसानों में चिंता बढ़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो