प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे की नई धानमंडी स्थित फर्म अनिल कुमार एण्ड कम्पनी के बारदाने के गोदाम में गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आग लग गई। दो दमकलों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी , मजदूर और किसान घटना स्थल पर जमा हो गए।
व्यापारी अनिल कुमार ने बताया कि उसके बारदाने के गोदाम में गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आग लग गई। किसी परिचित को घटना की जानकारी मिलने पर उसने अनिल को इसकी जानकारी दी। इस पर वे दुकान में पहुचे तो घटना स्थल पर दमकल पहुंची हुई थीं। धानमंडी में उपस्थित किसान, मजदूर और व्यापारियों के सहयोग से कस्बे की दमकल तथा सूरतगढ़ से पहुंची एक अन्य दमकल ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
गोदाम में आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोदाम में विद्युत आपूर्ति नहीं थी ऐसे में शॉर्ट सर्किट की आशंका नहीं है। आग लगने से लगभग चालीस हजार खाली बोरियां जल गई है।