2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सांसद व विधायक को जिला प्रमुख बनने की चाह

श्रीगंगानगर. सियासत करने वालों के सपने अक्सर सदाबहार ही रहते हैं। लगातार विफलताओं के बावजूद सत्ता में भागीदारी करने या सत्ता पाने की उनकी हसरत कभी खत्म नहीं होती। तभी तो सांसद या विधायक का चुनाव जीतने के बाद जिला प्रमुख या प्रधान बनने के सपने देखने वालों की फेहरिस्त भी छोटी नहीं होती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Yogesh Tiwari

•

Updated: 9 Dec 2021, 1:35 AM IST

पूर्व सांसद व विधायक को जिला प्रमुख बनने की चाह

पूर्व सांसद व विधायक को जिला प्रमुख बनने की चाह

-कई पूर्व विधायकों के परिजन भी हैं मैदान में
महेन्द्र सिंह शेखावत. श्रीगंगानगर. सियासत करने वालों के सपने अक्सर सदाबहार ही रहते हैं। लगातार विफलताओं के बावजूद सत्ता में भागीदारी करने या सत्ता पाने की उनकी हसरत कभी खत्म नहीं होती। तभी तो सांसद या विधायक का चुनाव जीतने के बाद जिला प्रमुख या प्रधान बनने के सपने देखने वालों की फेहरिस्त भी छोटी नहीं होती। कुछ इसी तरह के चेहरे श्रीगंगानगर जिले में हो रहे जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव में दिखाई दे रहे हैं। इन चुनावों में पूर्व जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में भाग्य आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला तो जिला परिषद के जोन 31 से है, जहां पूर्व सांसद शंकर पन्नू कांग्रेस की ओर से खम ठोक रहे हैं, वहीं भाजपा से पूर्व विधायक एवं उप मुख्य सचेतक रहे ओपी महेन्द्रा भाग्य आजमा रहे हैं। श्रीगंगानगर जिला प्रमुख का पद इस बार एससी के लिए आरक्षित है। जिस तरह चुनाव में पूर्व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता दिखाई दे रही है, उससे जिला प्रमुख का चुनाव बेहद दिलचस्प होने के आसार बन रहे हैं। कई पंचायत समितियों में भी पूर्व जनप्रतिनिधि प्रधान बनने की होड़ में हैं। विदित रहे कि सांसद निहालचंद के भाई लालचंद विधायक रहने के बाद पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीतकर प्रधान रह चुके हैं।
-------------------
कहां कौन मैदान में
- रायसिंहनगर के पूर्व विधायक सोहन नायक कांग्रेस के सिंबल पर रायसिंहनगर पंचायत समिति सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके भाई सुरजाराम कांग्रेस की टिकट पर जिला परिषद सदस्य के लिए मैदान में हैं।
-पूर्व मंत्री दुलाराम के पौत्र व पूर्व विधायक दौलत राज के पुत्र दीपेश नायक कांग्रेस की टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं।
-दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके तथा पूर्व मंत्री हीरालाल इंदौरा के पुत्र कुलदीप इंदौरा कांग्रेस के निशान पर जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव मैदान में डटे हैं।
-विधायक का चुनाव हारने वाले तथा अनूपगढ़ के पूर्व प्रधान हरिराम मेघवाल भी जिला परिषद सदस्य के चुनाव में खड़े हैं।
-पूर्व विधायक गंगाजल मील की भतीजी शांति दहिया भाजपा की टिकट पर पदमपुर पंचायत समिति सदस्य के लिए भाग्य आजमा रही हैं। दहिया पूर्व में जिला परिषद सदस्य रही हैं। वे जिला प्रमुख का चुनाव करीबी मुकाबले में हार गई थी।
-पूर्व मंत्री व भाजपा नेता गुरजंट सिंह बराड़ की भतीजा वधु प्रदीप कौर बराड़ कांग्रेस की टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं।
- पूर्व जिला परिषद सदस्य तथा भाजपा से बागी होकर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले डा.बृजमोहन सहारण सादुलशहर पंचायत सदस्य के लिए मैदान में हैं। उनकी पत्नी शकुंतला सहारण भी इसी पंचायत समिति से मैदान में है।
-कांग्रेस से पूर्व विधायक गंगाजल मील के परिवार से 2 जने चुनाव मैदान में है। उनके भाई हजारी मील सूरतगढ़ पंचायत समिति के जोन 2 से व भतीजा हेतराम मील जोन से 23 से पंचायत डायरेक्टर का चुनाव लड़ रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़