गौड़ को 25.88 फीसदी मत मिले जबकि चांडक को 20.60 फीसदी मत मिले। पिछले चुनाव में यहां से जमींदारा पार्टी की कामिनी जिंदल ने जीत दर्ज की थी। तब उन्होंने भाजपा के राधेश्याम गंगानगर को 37068 वोटों के भारी अंतर से हराया था। इस बार मौजूदा विधायक कामिनी जिंदल को 4887 वोट मिले जबकि राधेश्याम गंगानगर को महज 2318 मतों से संतोष करना पड़ा। पिछली बार श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र से 16 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था।