scriptनारी शक्ति का जागरण करना जरूरी | It is necessary to awaken women power | Patrika News
श्री गंगानगर

नारी शक्ति का जागरण करना जरूरी

It is necessary to awaken women power- श्रीगंगानगर में मातृ शक्ति ने किया शस्त्र पूजन.

श्री गंगानगरOct 16, 2021 / 10:52 pm

surender ojha

नारी शक्ति का जागरण करना जरूरी

नारी शक्ति का जागरण करना जरूरी

श्रीगंगानगर. मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी और विश्व हिंदू परिषद की ओर से दुर्गाष्टमी और स्थापना दिवस केउपलक्ष में एल ब्लॉक हनुमान मंदिर में शस्त्र पूजन किया गया।

विश्व हिंदू परिषद की जिला मातृशक्ति संयोजिका राधा शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा.सीमा महेश्वरी और कार्यक्रम अध्यक्ष डा.नेहा आंनद ने मां दुर्गा व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किए। इसके बाद शस्त्र पूजन कर अराधना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं का कहना था कि शक्ति पूजा से अध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है और हमारे जीवन में सदाचार युक्त आचरण की प्रवृत्ति बनती है।

समाज में अनेकों प्रकार की कुरीतियां उत्पन्न हुई है, उनके समापन के लिए नारी शक्ति का जागरण होना आवश्यक है। जहां नारी का सम्मान होता है वही देवी देवताओं का वास होता है।
आने वाली पीढि़यां संस्कृति से ओतप्रोत हो उनका आचरण एवं व्यवहार सदाचार युक्त हो इसके लिए हम सबको प्रयास करना चाहिए।

मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन जोधपुर ईश्वरलाल ने लव जेहाद के खतरनाक संकेत से सावचेत रहने की जरुरत बताई। हिन्दूओं की घटती आबादी पर चिंता व्यक्त की। धर्म परिवर्तन के मामलों में जागरूक होने का आह्वान किया।
इधर, गंगानगर का स्थापना दिवस 26 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन शिवपुर हैड और गंगासिंह चौक पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने कलक्ट्रेट सभाहॉल में गंगानगर स्थापना दिवस से पूर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। बैठक में चर्चा के बाद तय किया गया कि 26 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे शिवपुर हैड पर पूजा अर्चना, सर्वधर्म प्रार्थना व पौधोरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसी दिन सुबह 10 बजे गंगासिंह चौक पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। शिवपुर हैड पर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए। वहीं वन विभाग को पौधोरोपण की तैयारियों को निर्देशित किया गया। गंगासिंह चौक पर सफाई और कार्यक्रम की जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन को सौंपी गई है।
कलक्टर ने नगरपरिषद व नगर विकास न्यास को मुख्य चौराहों पर रंगीन प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए अधिकृत किया है। इसी दिन शाम साढ़े चार बजे महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में पत्रकारों व जिला प्रशासन के मध्य वॉलीवाल का मैच भी होगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन भवानी सिंह पंवार ने कहा कि 26 अक्टूबर के सभी कार्यक्रमों में जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्मिकों के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे।

Home / Sri Ganganagar / नारी शक्ति का जागरण करना जरूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो