scriptअयोध्या में आए भगवान श्रीराम…स्वागत में उमड़ा आस्था का सैलाब | Lord Shri Ram came to Ayodhya...flood of faith gathered to welcome him | Patrika News
श्री गंगानगर

अयोध्या में आए भगवान श्रीराम…स्वागत में उमड़ा आस्था का सैलाब

कलश व शोभा यात्रा में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, सर्व समाज की ओर से हुए आयोजन, हर तरफ नजर आया भगवा रंग

श्री गंगानगरJan 22, 2024 / 07:52 pm

Ajay bhahdur

अयोध्या में आए भगवान श्रीराम...स्वागत में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रीकरणपुर. कलश व शोभा यात्रा में भगवा ध्वज पताकाओं के साथ भगवान श्रीराम का जयघोष करते श्रद्धालु। -पत्रिका

श्रीकरणपुर. अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापना व उद्घाटन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सोमवार को यहां कलश व शोभा यात्रा सहित कई अन्य कार्यक्रम हुए। कई जगह बड़ी टीवी स्क्रीन पर अयोध्या का लाइव कार्यक्रम भी प्रदर्शित किया गया। श्रीराम मंदिर में रात को भव्य आतिशबाजी की गई।
जानकारी अनुसार अयोध्या में मूर्ति स्थापना को लेकर सर्व समाज के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजन हुआ। दोपहर करीब दो बजे श्रीचतुस्र्वरूप धाम दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा व शोभा यात्रा का आगाज हुआ। शिवालय कुटिया के संत लोकेशानंद गिरी के सानिध्य में पालिकाध्यक्ष रमेश बंसल ने इसे रवाना किया। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष श्यामसिंह राजपुरोहित व कमलजीत शर्मा ने बताया कि कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर निकली कलश व शोभा यात्रा का कई जगह अभिनंदन किया गया। डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान भगवा पताकाओं को हाथ में लेकर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का जयघोष किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को कई जगह खीर, लड्डू व चाय आदि का प्रसाद वितरित किया गया। शाम करीब पांच बजे अनुराग कला निकेतन श्रीराम मंदिर पर कलश व शोभा यात्रा विसर्जित हुई। इसके अलावा ब्राह्मण धर्मशाला स्थित सालासर स्वरूप श्रीबालाजी मंदिर की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। अध्यक्ष दिनेश सती ने बताया कि दोपहर 12 बजे श्रीराम नाम संकीर्तन व शाम को दीपमाला कर खीर का प्रसाद वितरित किया। उधर, भारत विकास परिषद की ओर से बड़ा हनुमान मंदिर (श्रीसनातन धर्म पंचायती मंदिर) में कार्यक्रम हुआ। परिषद अध्यक्ष राजेंद्र भादू व सचिव प्रकाश जोशी ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ व श्रीराम नाम संकीर्तन किया गया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8roin3

Hindi News/ Sri Ganganagar / अयोध्या में आए भगवान श्रीराम…स्वागत में उमड़ा आस्था का सैलाब

ट्रेंडिंग वीडियो