scriptसूरतगढ़ शहर के वार्डो की लॉटरी निकली | Lottery of Suratgarh city wards | Patrika News
श्री गंगानगर

सूरतगढ़ शहर के वार्डो की लॉटरी निकली

Suratgarh city wardsजिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में बुधवार को नगरपालिका सूरतगढ के वार्डो की लॉटरी निकाली।

श्री गंगानगरSep 18, 2019 / 03:53 pm

surender ojha

,

सूरतगढ़ शहर के वार्डो की लॉटरी निकली,सूरतगढ़ शहर के वार्डो की लॉटरी निकली

श्रीगंगानगर. आखिरकार इलाके में स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया से पहले प्रत्येक वार्डो के आरक्षण की लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राज्य सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में बुधवार को नगरपालिका सूरतगढ के वार्डो की लॉटरी निकाली। जिला कलक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की निगरानी में यह प्रक्रिया अपनाई।
इस मौके पर श्रीगंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ और सूरतगढ़ विधायक रामप्रताप कासनियां मौजूद थे।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि नवम्बर 2019 में नगरपालिका सूरतगढ के आगामी आम चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण करने के संबंध में स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान जयपुर अधिसूचना 6 सितम्बर को जारी की थी। नगरपालिका सूरतगढ के वार्डों का राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 1994 (अधिनियम संख्या 18 वर्ष 2009) की धारा 6 के अंतर्गत एवं राजस्थान नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 5 के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग, अनारक्षित वार्डों एवं महिलाओं के लिये वार्डों के आरक्षण के लिए लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की गई है।
सूरतगढ़ नगर पालिका में 15 महिला वार्ड सूरतगढ़ नगर पालिका में इस बार कुल 45 वार्ड बनाए गए है। इसमें एससी के 9, एसटी के एक, ओबीसी के नौ और सामान्य वर्ग के 26 वार्ड आरक्षित किए है। जिन एसीके नौ वार्ड बनाए है उसमें तीन वार्ड महिलाओं के लिए है।
वार्ड नम्बर आरक्षित वार्ड
01 ओबीसी पुरुष
02 सामान्य पुरुष
03 ओबीसी महिला
04 एससी पुुरुष
05 सामान्य पुरुष
06 सामान्य महिला
07 एससी महिला
08 सामान्य पुरुष
09 सामान्य पुरुष
10 सामान्य पुरुष
11 सामान्य महिला
12 एससी पुरुष
13 एससी महिला
14 एससी महिला
15 सामान्य महिला
16 सामान्य पुरुष
17 ओबीसी पुरुष
18 सामान्य पुरुष
19 एससी पुरुष
20 एससी पुरुष
21 ओबीसी पुरुष
22 ओबीसी पुरुष
23 सामान्य पुरुष
24 सामान्य पुरुष
25 सामान्य पुरुष
26 सामान्य पुरुष
27 सामान्य महिला
28 सामान्य महिला
29 सामान्य महिला
30 सामान्य पुरुष
31 सामान्य पुरुष
32 सामान्य पुरुष
33 एससी पुरुष
34 सामान्य पुरुष
35 ओबीसी पुरुष
36 सामान्य महिला
37 एससी पुरुष
38 सामान्य महिला
39 सामान्य पुरुष
40 ओबीसी महिला
41 ओबीसी महिला
42 ओबीसी पुरुष
43 सामान्य पुरुष
44 सामान्य महिला
45 एसटी

Home / Sri Ganganagar / सूरतगढ़ शहर के वार्डो की लॉटरी निकली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो