scriptसुबह बूंदाबांदी, दिन में तपन | low temperature in morning, hot weather in noon | Patrika News

सुबह बूंदाबांदी, दिन में तपन

locationश्री गंगानगरPublished: Apr 16, 2018 09:48:47 pm

Submitted by:

vikas meel

इलाके से गुजरे एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाए।

weather

weather

-अगले तीन-चार दिन में तापमान बढऩे की संभावना
श्रीगंगानगर.

इलाके से गुजरे एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाए। सुबह दिन की शुरुआत में आसमान में बादल छाए रहे। कुछ समय के लिए मामूली बूंदाबांदी भी हुई, इसके साथ ही तेज हवा चली लेकिन इसके बाद तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया। पूरे दिन तपन के बाद शाम को एक बार फिर तेज हवा का दौर शुरू हो गया। हालांकि अगले तीन चार दिन तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन इसके बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा। जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

 

इस बीच सोमवार को पूरा दिन तेज गर्मी का एहसास रहा। धूप निकलने के बाद सूरज असर दिखाता चला गया। हालांकि दिन की शुरुआत में चली हवा और बादलों तथा बूंदाबांदी का असर यह रहा कि अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई लेकिन पूरा दिन गर्मी का असर रहा। गर्मी के चलते दोपहर में बाजार में आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही वहीं आइसक्रीम और शीतल पेय की बिक्री में तेजी आई।


मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवा के अनुसार पाकिस्तान के पश्चिमी इलाके में बना पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को श्रीगंगानगर इलाके से होकर गुजरा है। मौसम में सोमवार सुबह आया बदलाव इसी पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने का परिणाम था। अब अगले दो तीन दिन तक मौसम गर्म रहने तथा तापमान और अधिक बढऩे की संभावना है। संभवत: बीस अप्रेल के आसपास मौसम में एक बार फिर बदलाव आ सकता है। इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है।

 

सोमवार को अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी सुबह 54 प्रतिशत तथा शाम को 22 प्रतिशत दर्ज की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो