scriptमतदाताओं को लुभा नहीं सका ‘आदर्श बूथ’ | Lowest polling on Srikaranpurs Aadarsh polling booth | Patrika News
श्री गंगानगर

मतदाताओं को लुभा नहीं सका ‘आदर्श बूथ’

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

श्री गंगानगरDec 08, 2018 / 09:53 pm

jainarayan purohit

election

मतदाताओं को लुभा नहीं सका ‘आदर्श बूथ’

श्रीकरणपुर के आदर्श बूथ पर हुआ न्यूनतम मतदान, भारत-पाक सीमा पर बसे गांव 23 ओ में पड़े सर्वाधिक वोट


श्रीकरणपुर.

कस्बे के जिस मतदान केन्द्र को हजारों रुपए खर्च कर शादी के मंडप की तरह सजाया गया वहीं सबसे कम मतदान हुआ। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 255 बूथों में ‘आदर्श’ मतदान केन्द्र न्यूनतम से महज एक पायदान ऊपर है।
चुनाव शाखा कार्मिक किशोर बलाना से मिली जानकारी अनुसार गजसिंहपुर राजकीय उमाविद्यालय (दायां भाग) बूथ पर न्यूनतम 69.87 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि आदर्श मतदान केन्द्र पर यह कुछ अधिक यानि 70 प्रतिशत रहा। इधर, भारत-पाक सीमा से महज एक किमी दूर बसे गांव 23 ओ के राजकीय उमा विद्यालय में बने मतदान केन्द्र पर सर्वाधिक 95.36 प्रतिशत मतदान हुआ। वहां कुल 603 में से 575 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
————–

कस्बे की बूथवार स्थिति
चुनाव शाखा से मिली जानकारी अनुसार करणपुर कस्बे में कुल 13 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। कुल मतदाता 14989 में से 12941 ने मतदान किया।

Home / Sri Ganganagar / मतदाताओं को लुभा नहीं सका ‘आदर्श बूथ’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो