2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजू सैमसन खेलेंगे T20 World Cup 2024! गौतम गंभीर की इस बात से हो गया कन्फर्म

T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने संजू की दावेदारी और मजबूत कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Sanju Samson

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम में संजू सैमसन को जगह मिलेगी या नहीं? ये सवाल आज हर किसी भारतीय क्रिकेट फैन के मन में चल रहा है। भारतीय चयनकर्ता कभी भी टीम का चयन कर सकते हैं। इस टीम में संजू सैमसन ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से केएल राहुल और ऋषभ पंत की दावेदारी को कमजोर कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स भी संजू सैमसन को विकेटकीपर के लिए पहला पसंद मान रही हैं लेकिन देखना ये है कि ये रिपोर्ट्स कितनी सच होती हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर गौतम गंभीर ने संजू सैमसन के लिए ऐसी बात कही है, जिससे माना जा रहा है कि उनका सेलेक्शन पक्का है। जब टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कभी भी भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है, उससे पहले गौतम गंभीर ने कहा कि संजू सैमसन को रोहित शर्मा और विराट कोहली की तरह ही सपोर्ट मिलना चाहिए, जैसे उनके शुरुआती करियर में मिला था।"

1 मई से पहले होगा टीम का चयन

इस बात से यह साफ हो गया है कि कहीं न कहीं संजू सैमसन टीम इंडिया के साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए जा रहे हैं। 1 मई से पहले भारतीय टीम का चयन होना है। अब तक सिर्फ न्यूजीलैंड ने अपने 15 सदस्यी खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है। टीम इंडिया को पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के साथ खेलना है। 9 जून को भारतीय टीम अपने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी।

ये भी पढ़ें: IPL को छोड़कर टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दिन होंगे T20 World Cup 2024 के लिए रवाना, इसके पीछे बड़ी वजह

Story Loader