scriptमानव श्रृंखला के माध्यम से दिए कई सामाजिक सन्देश | Many social messages given through human chain | Patrika News
श्री गंगानगर

मानव श्रृंखला के माध्यम से दिए कई सामाजिक सन्देश

स्वामी विवेकानंद की सचेतन झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

श्री गंगानगरJan 11, 2020 / 07:09 pm

Ajay bhahdur

मानव श्रृंखला के माध्यम से दिए कई सामाजिक सन्देश

मानव श्रृंखला के माध्यम से दिए कई सामाजिक सन्देश

श्रीगंगानगर. रोटरी क्लब की सभी इकाइयों एवं एक निजी कान्वेंट स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को युवा दिवस के उपलक्ष्य में मानव श्रृंखला बनाकर कई सामाजिक संदेश दिए गए। स्वामी विवेकानंद की सचेतन झांकियों ने खूब आकर्षित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। भारत माता चौक पर विद्यार्थियों, विधायक राजकुमार गौड़, पंजाबी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रवि सेतिया, क्लब के पूर्व जिला प्रांतपाल संजय गुप्ता, आयोजन प्रभारी डॉ. एसएम लाहिड़ी, सीओ गाइड मोनिका यादव एवं अन्य लोग हाथ पकड़ कर खड़े हुए। शांति-सद्भाव, महिला सशक्तीकरण, स्वच्छ भारत, प्लास्टिक से दूरी, मतदाता जागृति संबंधी तख्तियां लिए हुए विद्यार्थी खड़े थे। युवा दिवस के उपलक्ष्य में मानव श्रृंखला बनाकर कई सामाजिक संदेश दिए गए। स्वामी विवेकानंद की सचेतन झांकियों ने खूब आकर्षित किया।नारों के बीच रंगीन गुब्बारे छोड़े गए। विवेक गुप्ता, रायसिंह कुल्डिय़ा, सूरज अग्रवाल, गौरव गुप्ता, हरीश गुप्ता, राकेश गोयल रिन्कू, हरीश भाटिया, मनीराम सेतिया, पद्म कौशिक सहित काफी जने मौजूद थे।

Home / Sri Ganganagar / मानव श्रृंखला के माध्यम से दिए कई सामाजिक सन्देश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो