scriptसादुलशहर विधायक जगदीश जांगिड़ को फूड पॉयजनिंग, निजी चिकित्सालय में उपचार के बाद दी आराम की सलाह | MLA Jagdeesh Jangid ill after food poisoning, admitted to hospital | Patrika News
श्री गंगानगर

सादुलशहर विधायक जगदीश जांगिड़ को फूड पॉयजनिंग, निजी चिकित्सालय में उपचार के बाद दी आराम की सलाह

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

श्री गंगानगरDec 27, 2018 / 01:48 pm

jainarayan purohit

food poisoning

सादुलशहर विधायक जगदीश जांगिड़ को फूड पॉयजनिंग, निजी चिकित्सालय में उपचार के बाद दी आराम की सलाह

सादुलशहर.

विधायक जगदीश जांगिड़ को गुरुवार को सुबह फूड पॉयजनिंग के बाद निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। विधायक की तबीयत अचानक बिगडऩे से उनका गुरुवार को प्रस्तावित आभार प्रदर्शन का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया। गुरुवार सुबह अचानक विधायक जांगिड़ की तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्हें उनपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने तबीयत बिगडऩे का कारण फूड पॉयजनिंग बताया है। उनका उपचार रहे रहे डॉ. बीबी गुप्ता ने बताया की इलाज के बाद विधायक की सेहत में काफी सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉ. गुप्ता ने विधायक को आराम करने की सलाह दी है।

उल्लेखनीय है कि विधायक जगदीश जांगिड़ का गुरुवार को कस्बे में आभार प्रकट करने का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विधायक के निवास कुशल क्षेम पूछने वालो का तांता लगा हुआ है। विधायक अपने शुभचिंतकों से मिल रहे हैं तथा उन्हें स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Home / Sri Ganganagar / सादुलशहर विधायक जगदीश जांगिड़ को फूड पॉयजनिंग, निजी चिकित्सालय में उपचार के बाद दी आराम की सलाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो