scriptअनूपगढ़ में लंगूर ने मचाया उत्पात,प्रशासन पकड़ने में नाकाम | Monkey made life disturbed, administration unable to catch him. | Patrika News
श्री गंगानगर

अनूपगढ़ में लंगूर ने मचाया उत्पात,प्रशासन पकड़ने में नाकाम

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

श्री गंगानगरMay 22, 2019 / 02:24 pm

Rajaender pal nikka

Monkey

अनूपगढ़ में लंगूर ने मचाया उत्पात,प्रशासन पकड़ने में नाकाम

-लंगूर को देखकर बच्चों की भीड़ एकत्र हो जाती है। जिससे लंगूर घबराकर लोगों के घरों में घुस कर उत्पात मचाने लगता है

अनूपगढ़.शहर में पिछले कई दिनों से एक लंगूर ने उत्पात मचाया हुआ है, उपखंड़ अधिकारी ने पालिका प्रशासन को इस लंगूर को पकड़ कर रिहायशी इलाके से बाहर बिना आबादी वाले क्षेत्र में छोडऩे के निर्देश दिए है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से एक लंगूर शहर के विभिन्न हिस्सों में घूम रहा है,लंगूर को गली में देखकर बच्चों की भीड़ एकत्र हो जाती है। जिससे लंगूर घबराकर लोगों के घरों में घुस कर उत्पात मचाने लगता है। हालांकि इस लंगूर के द्वारा किसी व्यक्ति या बच्चे को घायल करने की सूचना नहीं मिली है।
लेकिन घरों में जाकर लोगों के घरों में खाने पीने की वस्तुओं को खराब कर देता है। लोगों में घरों में लंगूर के घुसने से खासकर महिलाएं भयभीत हो जाती है।आज बुधवार को यह लंगूर वार्ड नम्बर 13 स्थित सुमित अग्रवाल के घर में घुस कर खाने पीने की वस्तुओं को खराब कर दिया। घर वालों ने बड़ी मशक्त के बाद लंगूर को घर से बाहर निकाला। उपपखंड़ अधिकारी मनमोहन मीणा ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन को इस लंगूर को पकड़ कर शहरी क्षेत्र से बाहर छोडऩे के निर्देश दिए है।

Home / Sri Ganganagar / अनूपगढ़ में लंगूर ने मचाया उत्पात,प्रशासन पकड़ने में नाकाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो