scriptटाइल्स से लदा टेम्पो पलटने से श्रमिक की मौत, चालक घायल | one died in road accident at Sriganganagar | Patrika News
श्री गंगानगर

टाइल्स से लदा टेम्पो पलटने से श्रमिक की मौत, चालक घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

श्री गंगानगरSep 02, 2018 / 10:51 am

jainarayan purohit

accident

टाइल्स से लदा टेम्पो पलटने से श्रमिक की मौत, चालक घायल

श्रीगंगानगर. शहर में सुखाडि़या सर्किल पर शनिवार दोपहर बाद टाइल्स से लदा टेम्पो पलटने से एक श्रमिक की मौत हो गई तथा उसका चालक घायल हो गया। मृतक के चचेरे भाई की ओर से चालक के खिलाफ लापरवाही से चलाकर टेम्पो पलटा देने का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि अशोक नगर बी निवासी जसराम पुत्र मालाराम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका ताऊ का लड़का लक्ष्मण सिंह (४५) शनिवार सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। दोपहर बाद करीब चार बजे वह टाइल्स के भरे एक टेम्पो में बैठकर बीरबल चौक की तरफ जा रहा था। रास्ते में सुखाडि़या सर्किल के पास से होते हुए बीरबल चौक की तरफ जा रहा था।
सुखाडि़या सर्किल पर घूमते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और टेम्पो पलट गया। इस दौरान उसमें बैठा लक्ष्मण सिंह टाइल्स व टेम्पो के नीचे दब गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इस दौरान वहां आसपास के लोग जमा हो गए। वहीं टेम्पो चालक सात इ छोटी निवासी धर्मचंद भी घायल हो गया। दोनों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मण सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की ओर से मामला दर्ज कर लिया है। रविवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सड़क पर बिखरा खून व टाइल्स
टेम्पो पलटने से श्रमिक के सिर में गंभीर चोट लगने से सड़क पर खून ही खून बिखर गया है और वहां घटना स्थल पर टाइल्स बिखरी हुई पड़ी थी। मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। उधर मृतक के चचेरे भाई का आरोप है कि टाइल्स से लदे टेम्पो के चालक ने तेज गति व लापरवाही के कारण टेम्पो पलट गया। इससे यह हादसा हुआ है।

Home / Sri Ganganagar / टाइल्स से लदा टेम्पो पलटने से श्रमिक की मौत, चालक घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो