आन्दोलन के दौरान सरकारें बदलीं लेकिन लोगों की मांग के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। नागरिकों ने इस संबंध में आवाज उठाते हुए जयपुर तक पैदल यात्रा कर सरकार को जगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने इस संबंध में लगातार सरकारों से उम्मीद लगाई लेकिन किसी भी सरकार से उनकी उम्मीद पूरी नहीं हो पाई।
जिला मुख्यालय से बेहद दूरी
इलाके के लोगों की परेशानी यह है कि उपखंड मुख्यालय की दूरी जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर से बहुत अधिक है। ऐसे में जिला मुख्यालय तक आने में उन्हें काफी समय और श्रम लगाना पड़ता है। इसके बावजूद सरकारी कामकाज पूरा नहीं होने पर यहां जिला मुख्यालय पर रुकना भी पड़ता है। ऐसे में उन्हें परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि उपखंड मुख्यालय को जिला घोषित करने पर उनकी समस्याओं का समाधान हो सकता है।