scriptश्वानों से आतंकित लोगो ने लगाया कॉलोनी के गेट पर जाम | People of Suratgarh thermol blocked main gate of Thermol colony | Patrika News
श्री गंगानगर

श्वानों से आतंकित लोगो ने लगाया कॉलोनी के गेट पर जाम

Protest: सूरतगढ तापीय परियोजना की आवासीय कॉलोनी में श्वानों से आतंकित नागरिकों ने गुरुवार को कॉलोनी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक कॉलोनी का गेट जाम किया।

श्री गंगानगरJan 23, 2020 / 07:48 pm

jainarayan purohit

श्वानों से आतंकित लोगो ने लगाया कॉलोनी के गेट पर जाम

श्वानों से आतंकित लोगो ने लगाया कॉलोनी के गेट पर जाम

सूरतगढ थर्मल. सूरतगढ तापीय परियोजना की आवासीय कॉलोनी में श्वानों से आतंकित नागरिकों ने गुरुवार को कॉलोनी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक कॉलोनी का गेट जाम किया। बाद में मुख्य अभियंता के आश्वासन पर दोपहर करीब एक बजे आंदोलन समाप्त हुआ।
आवासीय क्षेत्र में श्वानों, निराश्रित गोवंश और संदिग्ध लोगो पर अंकुश लगाने की मांग के संबंध में गुरुवार को सूरतगढ विद्युत उत्पादन मजदूर यूनियन इंटक के नेतृत्व में आवासीय कॉलोनी के लोगों ने परियोजना के सिविल विभाग के प्रति आक्रोश प्रकट करते हुए कॉलोनी के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया।
इंटक अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि परियोजना प्रशासन और सिविल विभाग की अकर्मण्यता के कारण आवासीय कॉलोनी में आवारा श्वानों, निराश्रित पशुओं और संदिग्ध लोगो का आवागमन बढ़ गया है। गत दिनों आवारा श्वान ने हमला कर कुछ लोगों को घायल कर दिया।
सहायक अभियंता विनोद आढा, पवन शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। मुख्य अभियंता केएल मीणा ने इंटक अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा सहित पीडि़त पवन शर्मा और बलवीर सैनी को वार्ता के लिए बुलाया तथा सहायक अभियंता की निगरानी में आवासीय कॉलोनी को आवारा श्वान और निराश्रित गोवंश से मुक्त करने का आश्चासन दिया। इसके बाद दोपहर एक बजे आंदोलनकारियों ने आंदोलन समाप्त किया।

Home / Sri Ganganagar / श्वानों से आतंकित लोगो ने लगाया कॉलोनी के गेट पर जाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो