scriptसरसों कटाई के लिए श्रमिकों से भरा पिकअप डाला पलटा, 11 घायल | Pickup loaded with workers for mustard harvesting overturns, 11 injure | Patrika News
श्री गंगानगर

सरसों कटाई के लिए श्रमिकों से भरा पिकअप डाला पलटा, 11 घायल

-गांव भोजेवाला के पास हुआ हादसा

श्री गंगानगरMar 09, 2024 / 07:33 pm

Ajay bhahdur

सरसों कटाई के लिए श्रमिकों से भरा पिकअप डाला पलटा, 11 घायल

सूरतगढ़. ट्रोमा सेंटर में घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए।

सूरतगढ़. पीलीबंगा क्षेत्र से आए श्रमिकों से भरा पिकअप डाला गांव भोजेवाला के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 11 जने घायल हो गए। इन्हें आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस व निजी वाहन से यहां ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सकों व नर्सिंग कर्मियों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सवा दस बजे पीलीबंगा क्षेत्र के गांव सरामसरा व अमरपुरा राठान के ग्रामीण श्रमिकों से भरा पिकअप डाला गांव भोजेवाला की तरफ जा रहा था। पिकअप डाले में करीब बीस जने सवार थे। गांव के पास पिकअप डाला पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब ग्यारह जने घायल हो गए। जिन्हें आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस व निजी वाहन से यहां ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों व नर्सिंग कर्मियों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हादसे में यह हुए घायल सडक़ हादसे में सरामसरा निवासी राजवीर(18) पुत्री जस्सा ङ्क्षसह, जस्सा ङ्क्षसह(50) पुत्र ज्ञान ङ्क्षसह,मंगल ङ्क्षसह(35) पुत्र दुलाराम, प्रीत (30) पत्नी धर्मपाल,अमनदीप(18) पुत्र जस्सा ङ्क्षसह, बिन्द्रकौर(37) पत्नी जस्सा ङ्क्षसह, अमनदीप (18) पुत्र जस्सा ङ्क्षसह, बिन्द्रकौर(37) पत्नी जस्सा ङ्क्षसह, अमरपुरा राठान निवासी हरप्रीत ङ्क्षसह (30)पुत्र सुखविन्द्र ङ्क्षसह, अंग्रेज ङ्क्षसह(35) पुत्र बलदेव ङ्क्षसह, मनप्रीत ङ्क्षसह(23) पुत्र रघुवीर ङ्क्षसह घायल हो गया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8u4k02

Home / Sri Ganganagar / सरसों कटाई के लिए श्रमिकों से भरा पिकअप डाला पलटा, 11 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो