scriptखिलाड़ी सरिता ने करवा चौथ पर पति को दिया कांस्य पदक | Player Sarita gave bronze medal to husband on Karva Chauth | Patrika News
श्री गंगानगर

खिलाड़ी सरिता ने करवा चौथ पर पति को दिया कांस्य पदक

Player Sarita gave bronze medal to husband on Karva Chauth- अगली बार विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल का किया वादा.

श्री गंगानगरOct 24, 2021 / 12:21 pm

surender ojha

खिलाड़ी सरिता ने करवा चौथ पर पति को दिया कांस्य पदक

खिलाड़ी सरिता ने करवा चौथ पर पति को दिया कांस्य पदक

श्रीगंगानगर. नार्वे के ओस्लो में आयोजित विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के ५९ किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर श्रीगंगानगर रेलवे की अधिकारी सरिता मोर का इलाके में लोगों ने सम्मानित किया है।

इस खिलाड़ी के कोच और पति राहुल मान ने भी अपनी पत्नी की मेहनत और जुनून को बनाए रखने में सहयोगी के तौर पर हमेशा काम करने का वायदा किया है।
कांस्य पदक विजेता सरिता मोर का कहना था कि अगली बार करवा चौथ पर अपने पति को गोल्ड मैडल लाकर दूंगी। इसके लिए पूरी तैयारी करूंगी। उन्होंने बताया कि नार्वे में हुई विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान उनसे कई खामियां रही थी, जिसे अब दूर किया जा रहा है।
इस खामियों को दरकिनार खेल को आगे बढ़ाने में सहयोग किया जाएगा। हरियाणा के सोनीपत जिले की रहने वाली इस खिलाड़ी का कहना था कि देशवासियों की दुआ का यह दौर रहा तो अगली बार स्वर्ण पद लाऊंगी। उन्हेांने महिलाओं को आगे बढऩे के लिए परिजनों से भी आग्रह किया कि वे अपने बेटियों और बहुओं को स्पोट करें ताकि देश पूरे विश्व में अपना परचम लहरा सके।
इस कार्यक्रम में उनके कोच और पति राहुल मान का भी स्वागत किया गया। इधर, जिला परिषद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शहर की विभिन्न संगठनों ने कांस्य पदक विजेता सरिता मोर का हौंसला अफजाई करते हुए सम्मानित किया।
इस मौके पर सांसद निहालचंद का कहना था कि सरिता ने उन बेटियों और बच्चियों के लिए प्ररेणा का मार्ग बनाया है जो अपने कैरियर को खेल के रूप में चुन रही है। खेल के माध्यम से देश के साथ साथ इलाके का नाम भी रोशन हुआ है।
भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरवीर ङ्क्षसह बराड़, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, राकेश शर्मा, नरेश सेतिया, महेश पेड़ीवाल, संदीप अनेजा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना, नगर परिषद की नेता प्रतिपक्ष डा.़बबीता गौड़, रीना महंत, खत्री समाज के विनोद सेठी, रमजान अली चोपदार, ओमी नायक आदि मौजूद थे।

Home / Sri Ganganagar / खिलाड़ी सरिता ने करवा चौथ पर पति को दिया कांस्य पदक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो