scriptआज कहीं होगा कृष्ण जन्म, कहीं मनाया नंदोत्सव | Religious programme in temples on Srikrishana Janmashtmi | Patrika News
श्री गंगानगर

आज कहीं होगा कृष्ण जन्म, कहीं मनाया नंदोत्सव

Srikrishna Janmashtimi : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए दो तिथियां निर्धारित होने से शनिवार को भी शहर के कई मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

श्री गंगानगरAug 24, 2019 / 01:16 pm

jainarayan purohit

आज कहीं होगा कृष्ण जन्म, कहीं मनाया  नंदोत्सव

आज कहीं होगा कृष्ण जन्म, कहीं मनाया नंदोत्सव

-शहर के मंदिरों में आज भी सजेंगी झांकियां
श्रीगंगानगर. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए दो तिथियां निर्धारित होने से शनिवार को भी शहर के कई मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। देर रात घरों और मंदिरों में शंख, नगाड़ों और घंटा ध्वनि के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा वहीं जिन मंदिरों में शुक्रवार रात कृष्ण जन्मोत्सव हुए और झांकियां सजाई गईं वहां शनिवार को नंदोत्सव मनाया गया ( Sadulshahar )। इसके साथ ही ‘नंद के आनंद भए, जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष हुए ( Srikrishan janmashtmi )।
इससे पूर्व शहर और जिले के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों में शुक्रवार रात भी झांकियां सजाई गई ( Religious )। इनमें विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों के लोगों ने दर्शन किए। शुक्रवार को शाम ढलने के साथ ही लोग सडक़ों पर निकल पड़े तथा देर रात तक मंदिरों में दर्शन किए ( Sriganganagar news )। कृष्ण जन्मोत्सव के बाद ही लोग घरों को लौटे। घरों में भी भगवान कृष्ण की आरती उतारने के बाद विशेष भोग लगाए गए। इसके बाद रात को लोगों ने व्रत का परणा किया ( Rajasthan news )।

Home / Sri Ganganagar / आज कहीं होगा कृष्ण जन्म, कहीं मनाया नंदोत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो