scriptहुनर को तराश कर आगे बढ़ाने में मददगार होंगे ग्रामीण ओलपिंक खेल | Rural Olympic Games will be helpful in furthering the skills | Patrika News
श्री गंगानगर

हुनर को तराश कर आगे बढ़ाने में मददगार होंगे ग्रामीण ओलपिंक खेल

श्रीकरणपुर के हाई स्कूल में ग्रामीण मशाल का हुआ स्वागत

श्री गंगानगरJul 02, 2022 / 07:27 pm

Ajay bhahdur

हुनर को तराश कर आगे बढ़ाने में मददगार होंगे ग्रामीण ओलपिंक खेल

हुनर को तराश कर आगे बढ़ाने में मददगार होंगे ग्रामीण ओलपिंक खेल

श्रीकरणपुर. ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं। ग्रामीण ओलङ्क्षपक खेल उन्हें तराशकर सही दिशा में आगे बढ़ाने में मददगार होंगे। यह बात पूर्व सांसद शंकर पन्नू ने शनिवार को राजकीय उमाविद्यालय (हाई स्कूल) के खेल मैदान पर राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक मशाल के अभिनंदन अवसर पर कही।
मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन अवसर नहीं मिलने से उनकी प्रतिभा सामने नहीं आ पाती। उन्होंने एथलीट व विधायक कृष्णा पूनिया का जिक्र करते हुए अधिकाधिक खिलाडिय़ो को प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। तहसील खेलकूद विकास समिति सचिव बलदेव सैन ने कहा कि आयोजन से लोगों की खेलों के प्रति जागरूकता व रूचि बढ़ेगी। एसडीएम सुभाषचंद्र चौधरी ने स्वस्थ शरीर के लिए खेलों को जरूरी बताया। पंचायत समिति प्रधान गोमती देवी मेघवाल, पालिका उपाध्यक्ष अशोक गरूड़ा, जिला परिषद सदस्य दुलाराम इंदलिया, सीबीइओ शक्ति रानी कटारिया, प्रधानाचार्य रेणु चौहान, पूर्व जिला खेल अधिकारी हरङ्क्षवदर ङ्क्षसह, लवदीप ङ्क्षसह व सुनील सोनी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने मशाल यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
31 अगस्त तक
होंगे पंजीयन…
कार्यक्रम प्रभारी जूडो कोच डॉ.शेर ङ्क्षसह ने बताया कि 29 मई से जयपुर से शुरू हुई मशाल यात्रा राज्य के प्रत्येक जिले और तहसील में पहुंचेगी। 29 अगस्त से 2 अक्टूबर 2022 तक आयोजन होगा। इसके लिए 31 जुलाई तक इसका पंजीयन करवाया जा सकता है। मंच संचालक राजकुमार नागपाल ने बताया कि कबड्डी, हॉकी, क्रिकेट, खो-खो, वालीबॉल व शूङ्क्षटग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कोच जगदीप ङ्क्षसह, लवदीप ङ्क्षसह, पीटीआइ मोहन लाल, अरुण चौधरी व मनोहर लाल ने व्यवस्था में सहयोग किया।

Home / Sri Ganganagar / हुनर को तराश कर आगे बढ़ाने में मददगार होंगे ग्रामीण ओलपिंक खेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो