scriptआवारा कुत्ते के हमले से छह लोग घायल | six injured by Dog bite | Patrika News
श्री गंगानगर

आवारा कुत्ते के हमले से छह लोग घायल

Dog Bite : सूरतगढ तापीय परियोजना की आवासीय कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है।

श्री गंगानगरJan 19, 2020 / 05:17 pm

jainarayan purohit

आवारा कुत्ते के हमले से छह लोग घायल

आवारा कुत्ते के हमले से छह लोग घायल

सूरतगढ थर्मल. सूरतगढ तापीय परियोजना की आवासीय कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। सैकड़ो की तादाद में आवारा कुत्ते पूरी कॉलोनी में झुंडों की शक्ल में घूमते नजर आते है तथा राहगीर बच्चो, बड़ो और बुजुर्गों पर हमला कर घायल कर रहे है। रविवार को कॉलोनी के आर-5 आवासीय क्षेत्र में एक कुतिया ने हमला कर करीब छह लोगों को घायल कर दिया। इनमे गंभीर रूप से घायल एक बालक को उपचार के लिए सूरतगढ रैफर किया गया है।
कुत्ते के हमले से गंभीर घायल पांच वर्षीय पीयूष सैनी पुत्र बलवीर सैनी को सूरतगढ़ रैफर किया गया है।
गौरतलब है कि आवासीय कॉलोनी में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते हो गऐ है। ये राहगीरों पर हमला कर घायल कर चुके है।
थर्मल प्रशासन ने पिछले दिनों आवासीय कॉलोनी में आवारा कुत्ते पकडऩे का अभियान चलाया था, लेकिन एक दो दिन बाद ही इसे बन्द कर दिया गया।

सूरतगढ विद्युत उत्पादन मजदूर यूनियन इंटक के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने थर्मल प्रशासन पर अकर्मण्यता का आरोप लगाते हुए कहा कि परियोजना के सिविल विभाग ने मात्र खाना पूर्ति के लिए दो दिन आवारा कुत्ते पकडऩे का अभियान चला कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली। वर्तमान में सैकड़ो की तादात में आवारा कुत्ते कॉलोनी में घूमते रहते है। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों व मवेशियो पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Home / Sri Ganganagar / आवारा कुत्ते के हमले से छह लोग घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो