scriptश्रीगंगानगर लौट रहा सेना का ट्रक पलटा, आठ सैनिक घायल | Sriganganagar: Army truck returning from maneuvers overturned | Patrika News
श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर लौट रहा सेना का ट्रक पलटा, आठ सैनिक घायल

Sriganganagar: Army truck returning from maneuvers overturned, eight soldiers injured- महाजन से श्रीगंगानगर आते समय महियांवाली के पास हुआ हादसा

श्री गंगानगरNov 29, 2022 / 11:10 pm

surender ojha

श्रीगंगानगर: युद्धाभ्यास से लौट रहा सेना का ट्रक पलटा, आठ सैनिक घायल

श्रीगंगानगर: युद्धाभ्यास से लौट रहा सेना का ट्रक पलटा, आठ सैनिक घायल

श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ रोड पर गांव महियांवाली क्षेत्र गंगनहर के पास सेना का एक ट्रक पलट गया। इस ट्रक में सवार आठ सैनिक घायल हो गए। इसमें एक सैनिक के अधिक चोटें आई है। साधुवाली छावनी की डोगरा यूनिट का यह ट्रक महाजन से वापस आ रहा था। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। चूनावढ़, सदर थाने की पुलिस के अलावा कई अफसर घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलैंस 108 और अन्य वाहनों की मदद से यहां राजकीय जिला चिकित्सालय में पहुंचाया।
इधर, चिकित्सालय में चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों की टीमों ने इन घायलों का उपचार किया। चूनावढ़ थानाधिकारी परमेश्वरलाल सुथार ने बताया कि एक सैनिक के ज्यादा चोटें आई है। उसके सिर में चोटें होने के कारण सिटी स्कैन कराया गया है। राजकीय जिला चिकित्सालय के रेकार्ड के अनुसार घायलों में डोगर यूनिट के हैप्पी पुत्र करतार सिंह, सत्यमवीर पुत्र महेन्द्र कुमार, मुकुल पुत्र जगदीश शर्मा, अशोक कुमार पुत्र नंद कुमार, ब्रह्मानंद पुत्र लेखराम, आशीष पुत्र शिवमंदर राणा, सागर पुत्र दिनेश कुमार, चन्द्रशेखर पुत्र जगननाथ शामिल है। इधर, सैन्य अधिकारियों की टीम भी चिकित्सालय परिसर पहुंची और घायलों के बारे में जानकारी जुटाई।
वहीं, चिकित्सालय में चिकित्सकों की टीम ने सक्रिय होकर घायलों का उपचार करने में जुट गई।महाजन में भारत और आस्ट्रेलिया के सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास चल रहा है। यह अभ्यास सोमवार से शुरू हुआ है। इसमें भारतीय सेना का डोगरा यूनिट कर रही है। इस युद्धाभ्यास के संबंध में इस यूनिट का यह ट्रक वापस श्रीगंगानगर की साधुवाली छावनी आ रहा था।
इस बीच, पुलिस को सूचना मिली कि बारहमासी में ट्रक पलटने से कई घायल हुए है, इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इस हादसे से सूरतगढ़ रोड पर वाहनों की आवाजाही एकाएक थम गई। पुलिस और सेना के जवानों ने घायलों को ट्रक से बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत की। उसी समय टोल नाके से जेसीबी मशीन और क्रेन की व्यवस्था कराई गई। वहीं ग्रामीणों ने भी सैनिकों की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाए। चूनावढ़ एचएचओ का कहना था कि मौके पर सैनिकों और लोगों ने घायलों को चिकित्सालय पहुंचाने के लिए मदद की। वहीं सेना के अधिकारियोें ने भी मुस्तैदी दिखाई।

Home / Sri Ganganagar / श्रीगंगानगर लौट रहा सेना का ट्रक पलटा, आठ सैनिक घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो