scriptपांच नवंबर तक दर्ज होगा गन्ने का सर्वे | Sugarcane survey will be filed by November 5 | Patrika News
श्री गंगानगर

पांच नवंबर तक दर्ज होगा गन्ने का सर्वे

कमीनपुरा शुगर मिल प्रशासन ने क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए पांच नवम्बर तक गन्ने की बिजाई व उपलब्धता अनुसार सही सर्वे दर्ज करवाने की सूचना बुधवार को जारी की। मिल प्रबंधन ने कहा है कि तय समय तक सही सूचना दर्ज नहीं होने या इसमें किसी तरह की गलती के लिए काश्तकार स्वयं जिम्मेदार होगा।

श्री गंगानगरOct 30, 2019 / 06:23 pm

महेंद्रसिंह शेखावत

पांच नवंबर तक दर्ज होगा गन्ने का सर्वे

पांच नवंबर तक दर्ज होगा गन्ने का सर्वे

केसरीसिंहपुर. कमीनपुरा शुगर मिल प्रशासन ने क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए पांच नवम्बर तक गन्ने की बिजाई व उपलब्धता अनुसार सही सर्वे दर्ज करवाने की सूचना बुधवार को जारी की। मिल प्रबंधन ने कहा है कि तय समय तक सही सूचना दर्ज नहीं होने या इसमें किसी तरह की गलती के लिए काश्तकार स्वयं जिम्मेदार होगा।
उल्लेखनीय है कि गन्ना उत्पादक किसानों की यूनियनों की ओर से निर्धारित मापदंड अनुसार सर्वे नहीं करने सहित अन्य कई सवाल उठाए गए थे। गन्ना काश्तकारों व इससे जुड़ी यूनियन के प्रतिनिधियों ने मिल प्रशाशन से मिल कर सर्वे में गड़बड़ी सहित अनियमितता होने के आरोप लगाते हुए सर्वे दुबारा करवाने की मांग की थी। काश्तकारों की मांग पर शुगर मिल की ओर से नया सर्वे करवाने का कदम उठाया गया है। इस बारे में मिल महाप्रबंधक प्रतिष्ठा पिलानिया की ओर से किसानों को पांच नवम्बर तक गन्ने की वास्तविक बिजाई व उपलब्धता अनुसार ही मिल में सर्वे दर्ज करवाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया है कि इसमे सर्वे संबंधी जानकारी गलत पाए जाने व मांग पर्ची में देरी होने पर पूरी जवाबदेही किसान की होगी। पुन: सर्वे 5 नवंबर तक करवाने की किसानों की मांग पर मिल प्रशासन ने अमल करते हुए गन्ना किसानों को यह सूचना जारी की है।

Home / Sri Ganganagar / पांच नवंबर तक दर्ज होगा गन्ने का सर्वे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो