scriptचांद की रोशनी मन में लाई खुशियां | The light of the moon brought happiness in my mind | Patrika News
श्री गंगानगर

चांद की रोशनी मन में लाई खुशियां

The light of the moon brought happiness in my mind- रंग बिरंगी डे्रस और आकर्षक मेकअप से सजी महिलाओं की प्रतियोगिता में झूमे दर्शक

श्री गंगानगरOct 27, 2021 / 11:23 pm

surender ojha

चांद की रोशनी मन में लाई खुशियां

चांद की रोशनी मन में लाई खुशियां

श्रीगंगानगर. इलाके में राजस्थानी और पंजाबी सांस्कृतिक का संगम एक ही जगह देखने को मिला। सुखाडि़यानगर स्थित सोनी धर्मशाला में सेंवथ स्टार स्वर्णकार महिला मंडल की ओर से आयोजित स्पेशल वूमन पर आयोजित इस कार्यक्रम में सांध्या सोनी बेस्ट क्लीन चुनी गई।
इस कार्यक्रम में मेहन्दी प्रतियोगिता में कल्पना सोनी प्रथम रही। वहीं बालों में स्ट्रो लगाने की स्पर्धा में मेघा सोनी, गुब्बारे फुलाने में प्रियंका सोनी प्रथम रही। फिल्मी गीतों पर डांस कम्पीटिशन में महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। मंडल सदस्य कल्पना सोनी और बिन्दू सोनी ने बताया कि हसबैंड-वाइफ हॉल लाइफ थीम पर कॉलेज लाइफ से लेकर बुढापे तक सफर को नाटय के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
इस मौके पर मंडल की ममता सोनी, मंजू, अंजू, लक्ष्मी सोनी और चांद सोनी मौजूद थी।

उधर, गोलबाजार के एक होटल में सखी क्लब की अेार से आयोजित कार्यक्रम में क्वीन प्रियंका ग्रोवर, मिसेज सिम्पल डिम्पल स्पर्धा में मीत कालड़ा, ब्यूटीफुल में चितरा वढेरा, सास बहू की जोड़ी में पायल चराया-अंजू चराया को चुना गया। क्लब संयोजिका नीलम काठपाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष बबीता गौड़ थी। इस मौके पर क्लब की रेणु, लक्ष्मी, इशा टेकवाणी आदि शामिल थी।
इधर, अग्र विकास परिषद माधुर्य शाखा की ओर से जवाहरनगर सैक्टर तीन स्थित परमादेवी भवन आयोजित कार्यक्रम में मनीषा गोयल को मिसेज क्लीन चुनी गई। इस मौके पर सावित्री, मनीषा, सविता गुप्ता, पुष्पा शेरेवाला, रेनू अग्रवाल आदि शामिल हुई। मदन विहार कलोनी में स्पेशल प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं का डांस, रैम्प वॉक, तम्बोला गेम्स आदि स्पर्धा हुई।
शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं ने बढ़चढ़कर हर स्पर्धा में भाग लिया। रिद्धि-सिद्धि में प्रभु प्रेम ट्रस्ट की ओर से सामूहिक कथा दो ग्रुपों में हुई। कथा वाचक मदन मोहन शर्मा थे।

इस दौरान ट्रस्ट की बबीता अरोड़ा ने बताया कि इस मौके पर ममता खन्ना संजना जैन, मीनू धींगड़ा के अलावा कामना छाबड़ा, मीनू धूडिय़ा, पूनम मुंजाल, नीलम जसूजा, कोमल, मोनिका बिड़ला, ममता जैन आदि ने पूजा पाठ किया।

Home / Sri Ganganagar / चांद की रोशनी मन में लाई खुशियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो