दिन की शुरुआत सुहाने मौसम से, धूप निकली तो तपने लगा शहर
दिन की शुरुआत सुहाने मौसम से, धूप निकली तो तपने लगा शहर
इलाके में शनिवार को दिन की शुरुआत में जहां सुहाना मौसम रहा वहीं दोपहर होते होते सूरज के तेवर तीखे हो गए। इलाके में शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी और वर्षा का असर शुक्रवार रात और शनिवार सुबह तक बना हुआ था। सुबह दिन की शुरुआत में हवा चली तथा इस दौरान ठंडक का एहसास रहा। सुबह करीब सात बजे के आसपास धूप निकली। इसके कुछ समय बाद ही ठंडक गायब होती नजर आई। दोपहर में गर्मी के हालात ये थे कि अंदरूनी कॉलोनियों में बेहद कम लोग सडक़ों पर नजर आ रहे थे। शहर के मुख्य मार्गों पर तो वाहनों की आवाजाही बनी हुई थी लेकिन ब्लॉक एरिया, पुरानी आबादी और जवाहर नगर में बहुत कम लोग सडक़ों पर निकले। कुछ लोग सडक़ों पर निकले भी तो गर्मी से बचाव के पूरे इंतजाम के बाद।
इलाके में गर्मी के कारण शहर की सब्जी मंडी में दोपहर में ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही। सडक़ों पर निकले अधिकांश लोग टोपी, रुमाल आदि से सिर ढके नजर आए।
Home / Sri Ganganagar / दिन की शुरुआत सुहाने मौसम से, धूप निकली तो तपने लगा शहर