scriptसुबह बादल, दोपहर में सूरज ने दिखाई आंखें, गर्मी ने किया परेशान | Today's Weather in Sri Ganganagar-180619 | Patrika News
श्री गंगानगर

सुबह बादल, दोपहर में सूरज ने दिखाई आंखें, गर्मी ने किया परेशान

श्रीगंगानगर.

श्री गंगानगरJun 18, 2019 / 05:46 pm

jainarayan purohit

Road

सुबह बादल, दोपहर में सूरज ने दिखाई आंखें, गर्मी ने किया परेशान

इलाके में मंगलवार को सुबह कुछ देर बादल छाए रहे लेकिन दोपहर में सूरज आंखें दिखाता नजर आया। हालांकि इस दौरान हवा भी चली लेकिन यह गर्मी से पर्याप्त राहत देने वाली नहीं थी। इससे पहले दिन की शुरुआत में मौसम सुहाना था लेकिन धूप खिली तो गर्मी का असर तेज होता चला गया। यह शाम करीब पांच बजे तक भी बना हुआ था। शाम ढलने के बाद जरूर गर्मी से कुछ राहत मिली।
इससे पहले सुबह करीब सात बजे के आसपास कुछ देर के लिए आसमान में बादल नजर आए तो लगा कि मंगलवार अपेक्षाकृत कम गर्म रहेगा लेकिन धूप निकलने के साथ ही मौसम में बदलाव आने लगा। शुरुआत में कुछ कम धूप रही लेकिन दोपहर होते-होते सूरज ने आंखें दिखानी शुरू कर दी। इस दौरान शहर के ब्लॉक एरिया, जवाहर नगर, तिलक नगर, अशोक नगर, इंदिरा कॉलोनी, रविदास नगर आदि में लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। शाम ढलने के बाद बाजारों में रौनक लौटी। पार्कों में भी लोग टहलते नजर आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो