scriptसडक़ों पर सन्नाटा, गर्मी से लोग हो रहे परेशान | Today's Weather In Sriganganagar-14 June, 2019 | Patrika News
श्री गंगानगर

सडक़ों पर सन्नाटा, गर्मी से लोग हो रहे परेशान

श्रीगंगानगर.

श्री गंगानगरJun 14, 2019 / 12:47 pm

jainarayan purohit

Weather

सडक़ों पर सन्नाटा, गर्मी से लोग हो रहे परेशान

-शीतल पेय और आइसक्रीम की बिक्री बढ़ी
-शाम छह बजे तक बना रहता है गर्मी का असर

गर्मी से इलाके के लोग परेशान हैं। दोपहर के समय सडक़ों पर सन्नाटा है। इक्का दुक्का लोग सडक़ों पर निकल भी रहे हैं तो सिर पर चेहरा पूरी तरह से ढककर। शहर के प्रमुख चौराहों पर दोपहर के समय आवाजाही बेहद कम है वहीं मुख्य बाजार में भी ग्राहकी पर गर्मी का असर पड़ा है। टैंपा और रिक्शा चालक पसीने से लथपथ हैं वहीं नई धानमंडी में काम में जुटे श्रमिकों के हाल भी बेहाल है। इलाके में शुक्रवार को दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई लेकिन धूप निकली तो इसके तेवर तीखे होने लगे। सुबह सात बजे के आसपास ही गर्मी असर दिखाने लगी थी। दोपहर होते-होते गर्मी के चलते सडक़ों पर बेहद कम लोग नजर आने लगे।
इलाके में शुक्रवार को दोपहर बारह बजे से ही तापमापी का पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर साढ़े ग्यारह बजे विभाग ने अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Home / Sri Ganganagar / सडक़ों पर सन्नाटा, गर्मी से लोग हो रहे परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो