scriptनोट दुगुने करने का झांसा देकर ठगी करने के आरोपी दो भाई गिरफ्तार | two arrested for fraud of doubling money | Patrika News
श्री गंगानगर

नोट दुगुने करने का झांसा देकर ठगी करने के आरोपी दो भाई गिरफ्तार

पुराने मिस्त्री मार्केट में एक मिस्त्री को नोट दुगुने करने का झांसा देकर उससे 37 हजार रुपए की ठगी करने के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने बुधवार रात्रि को गिरफ्तार कर लिया।

श्री गंगानगरJun 14, 2018 / 09:21 pm

vikas meel

demo pic

demo pic

-आरोपी दो भाई गिरफ्तार

अनूपगढ़.

पुराने मिस्त्री मार्केट में एक मिस्त्री को नोट दुगुने करने का झांसा देकर उससे 37 हजार रुपए की ठगी करने के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने बुधवार रात्रि को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें गुरुवार को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास पुराने मिस्त्री मार्केट में मिस्त्री मेजर सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी 25 पीटीडी के पास नौ जून को सुखजिंद्र सिंह और काला सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी चार केएएस अपनी गाड़ी सही करवाने के लिए आए।

रिश्तेदार से मिलने आया था युवक और फिर जो हुआ सुनकर हर कोई रह गया स्तब्ध

दोनों आरोपी मिस्त्री के पास पहले से कई बार आते रहते थे। इसलिए उनसे जान पहचान थी। इसलिए दोनों ने मिस्त्री मेजर सिंह से कहा कि उनके पास नोट दुगुने करने की कला है। इस पर मेजर सिंह से 100 रुपए लेकर 200 रुपए दे दिए और कहा कि अभी तो मौका है। कितने भी नोट दुगुने करवा सकते हो, इस पर मेजर सिंह ने दोनों भाइयों को 37 हजार रुपए दिए। इस पर उन दोनों ने कहा कि इनमें समय लगेगा, घर जाकर दुगुने कर देंगे। शाम को ले जाना और 37 हजार रूपए साथ ले गए।

साहब! अन्याय हुआ है, इसलिए द्वार किया बंद…

मेजर सिंह ने बताया कि जब शाम को घर गया तो दोनों ने कहा कि कल ले जाना तथा अगले दिन घर गया तो दोनों ने रुपए देने से इंकार कर दिया और कहा कि आपको जो करना कर लें। इस पर मेजर सिंह ने 13 जून को पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। इस पर एसआई किशोर सिंह ने दोनों आरोपियों को बुधवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया और आज न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर ले लिया। एसआई किशोर सिंह ने बताया कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ करेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो