scriptजिला मुख्यालय पर तीखी धूप, रामसिंहपुर में आंधी से राहत | Weather in Sriganganagar-15 June, 2019 | Patrika News
श्री गंगानगर

जिला मुख्यालय पर तीखी धूप, रामसिंहपुर में आंधी से राहत

श्रीगंगानगर.

श्री गंगानगरJun 15, 2019 / 11:25 am

jainarayan purohit

weather

जिला मुख्यालय पर तीखी धूप, रामसिंहपुर में आंधी से राहत

जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में जहां सूरज आग उगल रहा है वहीं जिले के रामसिंहपुर में सुबह से चल रही आंधी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि रेतीले इलाके में चल रही इस आंधी से आसपास रहने वालों को परेशानी जरूर हुई लेकिन गर्मी में अपेक्षाकृत कमी महसूस की गई। गर्मी के तेवर कमजोर पड़े। सुबह साढ़े दस बजे तक यह आंधी चल रही थी। रामसिंहपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंधी चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली है।
वहीं जिला मुख्यालय पर सुबह दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई लेकिन धूप खिलने के साथ ही गर्मी का असर तेज होने लगा। दोपहर होते-होते सूरज के तीखे तेवरों ने सडक़ों पर निकले लोगों को पसीने से लथपथ कर दिया। अधिकांश लोग दोपहर के समय घरों में ही दुबके रहे। जरूरी कामकाम से लोग निकले भी तो गर्मी से बचाव के इंतजाम के साथ।
गर्मी के चलते शीतल पेय और आइसक्रीम की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ी। लोगों ने दोपहर में कूलर, पंखों और ऐसी के सामने शीतल पेय पदार्थों का उपयोग करना ही उचित समझा। धूप तेज होने के साथ ही सडक़ों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम हो गई। दोपहर में शहर की अंदरूनी सडक़ों पर इक्का दुक्का लोग ही नजर आए।

Home / Sri Ganganagar / जिला मुख्यालय पर तीखी धूप, रामसिंहपुर में आंधी से राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो