तपोवन ट्रस्ट अध्यक्ष महेश पेडीवाल ने बताया कि सूरतगढ़ निवासी कोरोना पॉजिटिव होने पर दो दिन पहले राजकीय चिकित्सालय के कोविड जोन में भर्ती हुआ था। जो ठीक हो रहा था। मरीज सोमवार को अपनी बहन से मिलने के लिए सूरतगढ़ अपने बेटे के साथ चला गया। जहां पहुंचने पर पता चला कि उसकी बहन की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
यह सुनते ही उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। वह शाम करीब सात बजे के बाद राजकीय चिकित्सालय में भर्ती हो गया। जहां करीब साढ़े आठ बजे के बाद उसने दम तोड़ दिया। उसके परिवार में उसके एक बीस साल के पुत्र के अलावा कोई नहीं बचा।
ऐसे में रात के समय शव को सूरतगढ़ ले जाने में समस्या आ गई। युवक ने ट्रस्ट अध्यक्ष को फोन कर मदद मांगी। इस पर ट्रस्ट अध्यक्ष व टीम अस्पताल पहुंची तथा शव को एम्बुलेंस से पदमपुर रोड स्थित कल्याण भूमि पहुंचाया गया। जहां उसका नि:शुल्क गैस चैंबर में देर रात अंतिम संस्कार किया गया। पीएमओ डॉ. बलदेव सिंह ने मरीज की मौत होने की पुष्टि की है।